Mahalaxmi Vishnu Mahayagna will be held from today, Kalash Yatra will be taken out | आज से होगा महालक्ष्मी विष्णु महायज्ञ, कलश यात्रा निकाली – Bayavar News
ब्यावर| शहर में देलवाड़ा रोड बाईपास स्थित पर्ल आनंदा कॉलोनी में सर्व कल्याण के लिए आयोजित 51 कुंडीय महालक्ष्मी विष्णु महायज्ञ सोमवार से प्रारंभ होगा। इससे पूर्व रविवार को स्वामी शक्ति गिरी महाराज के सान्निध्य में कलश शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा फतेहप
.
शोभायात्रा में गणपत सर्राफ, सुमित सारस्वत, गायत्री वर्मा, संगीता चौधरी, कोमल चौधरी, शर्मिला त्रिपाठी, दीपिका रावत, शांति जलवानियां, अशोक गोयल, कमल मुरारका, सुशीला जोशी, संगीता शर्मा, किरण पारीक, रेखा शर्मा समेत कई श्रद्धालु कीर्तन करते हुए चल रहे थे। महंत बगला गिरी, बाबा दीपक गिरी, स्वामी कामाख्या नंद गिरी व अन्य साधुओं ने गदा, त्रिशूल और तलवार से अखाड़ा प्रदर्शन किया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक 500 से अधिक जोड़े महायज्ञ में आहुतियां देंगे।

