Maharashtra Mayor List 2026 LIVE Update; BMC Lottery Reservation

Maharashtra Mayor List 2026 LIVE Update; BMC Lottery Reservation


  • Hindi News
  • National
  • Maharashtra Mayor List 2026 LIVE Update; BMC Lottery Reservation | BJP Shiv Sena MNS NCP

मुंबई4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लॉटरी प्रक्रिया मुंबई में शहरी विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसल की मौजूदगी में हुई।

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में से मुंबई समेत 15 में महिलाएं मेयर होंगी। गुरुवार को मुंबई में लॉटरी सिस्टम से इन्हें चुना गया। परभणी नगर निगम पर महिला महापौर को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है।

लॉटरी सिस्टम पर शिवसेना (UBT) नेता और मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने विरोध किया। उन्होंने दावा किया कि यह फैसला लेने के नियम बिना किसी को बताए बदल दिए गए। पिछले दो मेयर सामान्य वर्ग के थे, इसलिए नई मेयर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) या अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से होना चाहिए था।

29 में से 16 सीटें ST, SC, OBC कैटेगरी के लिए आरक्षित की गई हैं, जबकि 13 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं। शिंदे के गढ़ ठाणे में महापौर SC कैटेगरी का होगा। मुंबई में छठवीं बार महिला को यह पद मिलेगा। इससे पहले किशोरी पेडनेकर मेयर थीं। इन नगर निगमों में 15 जनवरी को मतदान हुआ था और रिजल्ट 16 जनवरी को आया था।

29 नगर निगमों की पूरी लिस्ट देखें

लॉटरी के बाद आगे क्या

मेयर के लिए कैटेगरी रिजर्वेशन के बाद तय तारीख पर उम्मीदवार पर्चा भरेंगे। तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा। मेयर का चुनाव पार्षद करते हैं। इसके नगर निगमों में सदन की विशेष बैठक बुलाई जाएगी। जहां पीठासीन अधिकारी की मौजूदगी में वोटिंग होगी। चुनाव से पहले पार्टियां व्हिप जारी करती हैं। अगर किसी पार्षद ने अपनी पार्टी के खिलाफ वोट दिया, तो उसकी सदस्यता रद्द हो सकती है।

मुंबई में 1956 में बनी थीं पहली महिला मेयर

महाराष्ट्र में मेयर लॉटरी सिस्टम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

29 नगर निगम में रिजर्वेशन की पूरी लिस्ट

1. छत्रपति संभाजीनगर: सामान्य 2. नवी मुंबई: सामान्य (महिला) 3. वसई-विरार: सामान्य 4. कल्याण-डोंबिवली: अनुसूचित जनजाति 5. कोल्हापुर: ओबीसी 6. नागपुर: सामान्य (महिला) 7. बृहन्मुंबई: सामान्य (महिला) 8. सोलापुर: सामान्य 9. अमरावती: सामान्य 10. अकोला: ओबीसी (महिला) 11. नासिक: सामान्य (महिला) 12. पिंपरी-चिंचवड़: सामान्य (महिला) 13. पुणे: सामान्य (महिला) 14. उल्हासनगर: ओबीसी 15. ठाणे: अनुसूचित जाति 16. चंद्रपुर: ओबीसी (महिला) 17. परभणी: सामान्य (महिला) (आपत्ति) 18. लातूर: अनुसूचित जाति (महिला) 19. भिवंडी-निजामपुर: सामान्य (महिला) 20. मालेगांव: सामान्य 21. पनवेल: ओबीसी 22. मीरा-भायंदर: सामान्य (महिला) 23. नांदेड़- वाघाला: सामान्य (महिला) 24. सांगली-मिराज-कुपवाड: सामान्य 25. जलगांव: ओबीसी (महिला) 26. अहिल्यानगर: ओबीसी (महिला) 27. धुले: सामान्य (महिला) 28. जालना: अनुसूचित जाति (महिला) 29. इचलकरंजी: ओबीसी

07:23 AM22 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

चंद्रपुर में 5वीं बार महिला महापौर होगी

चंद्रपुर नगर निगम की महापौर लगातार पांचवीं बार एक महिला बनेगी। चंद्रपुर नगर निगम बनने के बाद से ही चंद्रपुर में कोई भी पुरुष महापौर नहीं रहा है।

06:52 AM22 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

8 नगर निगम के लिए OBC कैटेगरी के लिए लॉटरी निकली

पनवेल, इचलकरंजी, चंद्रपुर, जलगांव, अकोला, अहिल्यानगर, उल्हासनगर और कोल्हापुर नगर निगमों में ओबीसी कैटेगरी के पर्ची निकाली गई है।

06:50 AM22 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जालना और लातूर में महापौर अनुसूचित जाति की महिला होगी

जालना और लातूर में अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षण की घोषणा की गई है।

दोनों नगर निगम में अनुसूचित जाति की महिलाएं ही महापौर होंगी।

06:46 AM22 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ठाणे नगर निगम अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए रिजर्व

ठाणे नगर निगम के महापौर पद अनुसूचित जाति (एससी) कैटेगरी के लिए रिजर्व किया गया है। इस चयन प्रक्रिया में छत्रपति संभाजीनगर, जलगांव, चंद्रपुर, धुले और पिंपरी-चिंचवड शहरों के नाम शामिल किए गए।

06:41 AM22 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई में ST रिजर्वेशन लागू नहीं, कल्याण-डोंबिवली में ST का मेयर होगा

कल्याण-डोम्बिवली नगर निगम के महापौर का पद अनुसूचित जनजातियों, यानी अनुसूचित जनजाति कैटेगरी के लिए रिजर्व किया गया है। मुंबई नगर निगम में महापौर के पद के लिए अनुसूचित जनजाति आरक्षण लागू नहीं होगा।

06:09 AM22 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर शिवसेना (UBT) पार्षदों की लीडर होंगी

शिवसेना (UBT) की पार्षद और मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर को बुधवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की नई चुनी गई जनरल बॉडी में पार्टी का नेता नियुक्त किया गया। यह फैसला उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने लिया, जिसने 227 सदस्यों वाली BMC में 65 सीटें जीती हैं।

लॉटरी सिस्टम शुरू होने से पहले वे भी

06:04 AM22 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

15 नगर निगम में महिला महापौर चुनी जाएंगी

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण के नियम लागू किए गए हैं। इसके अनुसार, राज्य की कुल 29 नगरपालिकाओं में से 15 में महिलाएं महापौर होंगी। महिलाओं के लिए आरक्षित 15 सीटों में से 4 में ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण होने की संभावना है, जबकि 9 में ओपन कैटेगरी की महिलाओं के लिए आरक्षण होने की संभावना है। बाकी सीटें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए बारी-बारी से आरक्षित की जाएंगी।

06:01 AM22 जनवरी 2026

  • कॉपी लिंक

संजय राउत बोले- राज ठाकरे फैसले से नाराज

MNS और शिवसेना का साथ आना उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के लिए झटका है। 15 जनवरी को हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों में MNS और शिवसेना (UBT) ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने दावा किया कि राज ठाकरे इस फैसले से नाराज हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!