MLA Sidhu reached Model Town Club and discussed with the members. | मॉडल टाउन क्लब पहुंचे विधायक सिद्धू ने सदस्यों के साथ चर्चा की – Ludhiana News

MLA Sidhu reached Model Town Club and discussed with the members. | मॉडल टाउन क्लब पहुंचे विधायक सिद्धू ने सदस्यों के साथ चर्चा की – Ludhiana News


लुधियाना| मॉडल टाउन क्लब लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसी कड़ी में विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू और स्कूटर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान दीपक अरोड़ा ने मॉडल टाउन क्लब पहुंचकर क्लब की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब से यह क्लब दोबारा चर्चा में आया है, तब

.

विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने क्लब में पहुंचकर जिम, किटी हॉल और टेबल टेनिस का आनंद भी लिया। इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि यदि वे शाम के समय अच्छा और सुकून भरा वक्त बिताना चाहते हैं, तो मॉडल टाउन क्लब जरूर आएं। उन्होंने कहा कि ऐसे क्लब न केवल मनोरंजन का साधन होते हैं, बल्कि सामाजिक मेलजोल को भी बढ़ावा देते हैं।

इस मौके पर क्लब के सभी सदस्यों ने विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू का गर्मजोशी से स्वागत किया।दूसरी ओर, स्कूटर मार्केट के प्रधान एवं क्लब के प्रधान मनजीत सिंह दियोल ने विधायक को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में क्लब में बैडमिंटन कोर्ट की मांग रखी गई। विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि इस मांग का जल्द ही समाधान किया जाएगा।

मॉडल टाउन क्लब का किटी हॉल और डाइनिंग हॉल आम लोग भी बुक कर सकते हैं, जहां वे अपने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति इस क्लब का सदस्य बनना चाहता है, तो उसे एक बार जरूर क्लब में आकर विजिट करना चाहिए। यह क्लब खेल, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक आदर्श स्थान बनता जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!