Moradabad School Closed | Heavy Rain DM Order Holiday Class 1 to 12
शिवी शर्मा | मुरादाबाद9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुरादाबाद में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को मुरादाबाद के सभी स्कूलों में एक दिन की छुट्टी का एलान किया गया है।
जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश जिले के सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर लागू होगा।
इसमें सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्डों के स्कूल शामिल हैं। सभी स्कूल प्रबंधन को इस आदेश का पालन करना होगा।
प्रशासन ने यह फैसला छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सेहत को ध्यान में रखते हुए लिया है। बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया है और आने-जाने में परेशानी हो रही है।
छुट्टी के दौरान विद्यार्थी, शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी भी स्कूल नहीं जाएंगे। जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा है। अगर कोई स्कूल आदेश का उल्लंघन कर खुलता है, तो उसके खिलाफ नियमों के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

