Mumbai Schools Closed | UP-Bihar Roads Submerged, 2 Kids Drown in Chhattisgarh
- Hindi News
- National
- Mumbai Schools Closed | UP Bihar Roads Submerged, 2 Kids Drown In Chhattisgarh
भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र में तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। मुंबई-पुणे रेल रूट पर करजत-लोनावला के भोर घाट सेक्शन में दो जगह लैंडस्लाइड हो गई। तीनों रेलवे लाइनें प्रभावित हो गईं। 20 ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा।
उधर, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी लैंडस्लाइड होने से रास्ता बंद हो गया। मुंबई में कल से 75kmph की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, 142 पेड़ उखड़ गए। BMC ने आज सरकारी, प्राइवेट और नगर निगम के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।
लोगों से घर में रहने की अपील की गई है। मुंबई में प्राइवेट ऑफिसों के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने को कहा गया है।
वहीं जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हो गई। 6-7 गाड़ियां मलबे में दब गईं। मलबा हटाने का काम जारी है।
मानसून आज पूरे देश को कवर कर सकता है…
देशभर से मौसम की 5 तस्वीरें…
महाराष्ट्र के नालासोपारा ईस्ट में वसई स्टेशन के पास सड़क पर पानी भर गया। लोग रेलवे ट्रैक पर चलने लगे।
पुणे के मावल में बारिश के चलते लैंडस्लाइड में एक घर दब गया। मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना है।
महाराष्ट्र के पुणे में समृद्धि लेक सोसाइटी की बाउंड्री वॉल पार्किंग शेड पर गिर गई।
गुजरात के ऊना में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई। कनेक्टिविटी बाधित होने से कई गांवों से संपर्क कट गया।
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार के बालमदेही नदी में बाढ़ में फंसे श्रद्धालुओं को निकाला गया।
महाराष्ट्र में खराब मौसम से निपटने की क्या है तैयारी, 5 पॉइंट
- लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
- पेड़ों, जर्जर इमारतों, होर्डिंग्स और बिजली के खंभों से दूर रहें।
- वाहनों को पेड़ों के नीचे पार्क न करें और समुद्र तट व जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचें।
- स्थिति से निपटने के लिए करीब 15 हजार कर्मचारी और अधिकारी तैनात किए गए हैं।
- किसी भी आपात स्थिति में लोग BMC हेल्पलाइन 1916 पर संपर्क कर सकते हैं।
देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ठाणे में आंधी-बारिश से होर्डिंग गिर गई
महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार को तेज बारिश और तेज हवाओं के बीच कैडबरी जंक्शन स्थित रेमंड गेट के पास एक होर्डिंग गिर गई। शहर के कई इलाकों में पेड़ भी उखड़कर गिर गए। राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर रास्ता साफ करने और स्थिति सामान्य करने में जुटी हैं।
25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुंबई में हर साल पानी भरने के 6 बड़े कारण
57 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र: सड़क पर पानी भरा, रेलवे ट्रैक बना रास्ता; VIDEO
महाराष्ट्र के नालासोपारा ईस्ट में लगातार बारिश के बीच वसई स्टेशन के पास सड़क पर पानी भर गया। जलभराव के कारण यात्री रेलवे ट्रैक पर पैदल चलते नजर आए।
05:59 AM6 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मुंबई में वर्क फ्रॉम होम की इजाजत, आधे दिन की छुट्टी
मुंबई में बारिश के चलते निजी कंपनियों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) करने को कहा गया है। वहीं, गैर-जरूरी और सेमी-गर्वनमेंट ऑफिस में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
05:00 AM6 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में लैंडस्लाइड, कई गाड़ियां मलबे में दबीं
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हो गया। कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। फिलहाल मलबा हटाने का काम जारी है।
04:40 AM6 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का वॉटरलेवल बढ़ा, घाट डूबे
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के बाद अलकनंदा नदी का जलस्तर डेंजर लेवल के करीब पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर के कारण घाट और भगवान शिव की प्रतिमा पानी में डूब गई हैं।
04:31 AM6 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र: वसई-विरार में तेज हवाएं, बारिश से सड़क पर पानी भरा
महाराष्ट्र के वसई-विरार में लगातार भारी बारिश के कारण लिंक रोड और स्टेशन रोड पर पानी भर गया।
04:27 AM6 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पंजाब: गुरदासपुर में तेज बारिश हुई, घरों में घुसा पानी
03:26 AM6 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र: मुंबई-गोवा हाईवे का एक बड़ा हिस्सा धंस गया; VIDEO
महाराष्ट्र के रत्नागिरी में कशेड़ी घाट के पास मुंबई-गोवा हाईवे का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। सोमवार सुबह करीब 4 बजे सड़क में बड़ी दरार आने के बाद यह हादसा हुआ। इसके चलते दोनों ओर से रास्ता बंद कर दिया गया है।
03:17 AM6 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र: पुणे के गांव में लैंडस्लाइड, परिवार मलबे में दबा
महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल तालुका के पाटन गांव में सोमवार सुबह लैंडस्लाइड से एक मकान मलबे में दब गया। मकान में रहने वाला पूरा परिवार मलबे में फंसा हुआ है। हादसे के वक्त घर में तीन लोग थे।
घटना के बाद NDRF की 30 सदस्यीय टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।
02:51 AM6 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लैंडस्लाइड, रास्ता बंद; VIDEO
महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के खंडाला एग्जिट के पास ‘मिसिंग लिंक’ सेक्शन पर लैंडस्लाइड हो गया। इसके चलते मुंबई जाने वाली लेन पूरी तरह बंद कर दी गई है।
02:45 AM6 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश: उज्जैन में क्षिप्रा नदी का वॉटरलेवल बढ़ा, मंदिर डूबे
मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के बाद क्षिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। उज्जैन के रामघाट के पास स्थित कई मंदिर पानी में डूब गए हैं।
02:41 AM6 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश: 23 जिलों में बारिश का अलर्ट, जुलाई में अबतक 6.4 इंच पानी गिरा
मध्य प्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। अब तक औसत 6.4 इंच पानी गिर चुका है। रविवार को 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई, जबकि सोमवार को 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
02:37 AM6 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
राजस्थान: मानसून पूरे प्रदेश में एक्टिव, जयपुर में रातभर बरसात
राजस्थान में आज 4 जिलों के छोड़कर पूरे प्रदेश में बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट है। जयपुर में रातभर हुई बरसात से मौसम बदल गया है। सवाई माधोपुर में भी बीते 24 घंटे में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा है। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम के असर से राजस्थान में अगले 4-5 दिन भारी बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
02:30 AM6 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पंजाब-चंडीगढ़: 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, आज 15 जिलों के लिए चेतावनी
पंजाब और चंडीगढ़ में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना है। यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह अब नॉर्मल के समान बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान 40.3 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
02:20 AM6 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
हरियाणा: 11 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, निचले इलाकों में पानी भर सकता है
हरियाणा में 11 जुलाई तक बारिश का अलर्ट है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और छोटे नालों व बरसाती नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की स्थिति बन सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
02:17 AM6 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
बिहार: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है
बिहार में आज 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। बीते 24 घंटे में पटना समेत 7 जिलों में बारिश हुई। सुपौल और बेगूसराय में दिनभर बादल छाए रहे। पूरी खबर पढ़ें…
02:14 AM6 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: बारिश के चलते 30 सड़कें बंद, यमुनोत्री हाईवे पर मलबा गिरा
उत्तराखंड के सभी जिलों में सोमवार को बारिश की संभावना है। प्रदेश में फिलहाल 30 सड़कें बंद हैं। पिथौरागढ़ जिले की सड़क पर मलबा आने से लोगों को पैदल जाना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने नदी का जलस्तर बढ़ने, लैंडस्लाइड की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पूरी खबर पढ़ें…
01:16 AM6 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
ठाकुरवाड़ी और मंकी हिल लूप केबिन के बीच लैंड स्लाइड, ट्रेन सर्विस प्रभावित
रविवार को कर्जत और लोनावला के बीच दक्षिण-पूर्व घाट सेक्शन में लगातार भारी बारिश के कारण, मुंबई डिवीजन की अप मेन लाइन पर ठाकुरवाड़ी और मंकी हिल लूप केबिन के बीच भूस्खलन हुआ है। इसके कारण ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं। सेंट्रल रेलवे ने कुछ ट्रेनें कैंसिल कर दीं, कुछ को डायवर्ट कर दिया गया है।
01:11 AM6 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
BMC ने 3 घंटे का रेड नाउकास्ट वॉर्निंग जारी की
BMC ने 6 जुलाई को सुबह 4 बजे से तीन घंटे के लिए ‘रेड नाउकास्ट वॉर्निंग’ जारी की है। इसमें मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवाओं 50-60kmph के साथ जोरदार बारिश का अनुमान लगाया गया है। BMC ने नागरिकों को जरूरी सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी है।
12:52 AM6 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
अगले 2 दिन मौसम का हाल
7 जुलाई
- यूपी के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- पश्चिम बंगाल के 2 जिलों में रेड अलर्ट और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
- ओडिशा में 5 जिलों में रेड अलर्ट और आठ अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
8 जुलाई
- आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है।
- असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
- सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
12:51 AM6 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
6 जुलाई को देश के 16 प्रमुख शहरों का तापमान

