Nepal Flood Tragedy | Balen Shah DNA Identification Missing Victims List
- Hindi News
- National
- Nepal Flood Tragedy | Balen Shah DNA Identification Missing Victims List
काठमांडू31 मिनट पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ नेपाल से रमेश पोख्रेल
- कॉपी लिंक
नेपाल में बाढ़ के तीन दिन बाद भी रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी रहा। लोग तबाह हुए अपने घरों को देखने भी गए।
नेपाल में फिर से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। रसुवा जिला प्रशासन को रविवार सुबह भोटेकोशी नदी में बहाव बढ़ने की आवाज सुनाई देने की जानकारी मिली है। इसके बाद रसुवा, नुवाकोट और धादिंग में अलर्ट जारी किया गया है। नदी के आसपास रहने वाले लोगों से सावधान रहने को कहा गया है।
इससे पहले 26 अगस्त को नेपाल के भोटेकोशी और त्रिशुली नदी में अचानक बाढ़ आ गई थी। बाढ़ ने रसुवा, नुवाकोट सहित 8 जिलों में तबाही मचाई। अब तक 675 शव बरामद हुए हैं, जबकि 7 शव तिब्बत में मिले हैं। 3 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ के बाद से लापता हैं। इनमें 275 भारतीय हैं।
नेपाल पुलिस ने शनिवार को अज्ञात मृतकों की तस्वीरें और डिटेल्स अपनी वेबसाइट पर जारी की हैं, ताकि परिजन उनकी पहचान कर सकें। प्रधानमंत्री बालेन शाह ने कहा कि शवों को दफनाने से पहले DNA सैंपल और पहचान से जुड़े सबूत सुरक्षित रखे जाएंगे।
भारत सरकार के मुताबिक, नेपाल से 108 भारतीयों का रेस्क्यू हो चुका है। वहीं 275 भारतीय और 128 भारतीय मूल के लोग अब भी लापता या संपर्क से बाहर हैं। पिछले दो दिनों में 598 भारतीय चीन से सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं, जबकि करीब 900 भारतीय अभी चीन में सुरक्षित हैं।
बाढ़ के बाद तबाही का मंजर, 3 तस्वीरें…
नुवाकोट में घरों की छतों के ऊपर से बाढ़ का पानी और मलबा गुजरने के निशान दिखाई दे रहे हैं।
रसुवा से रेस्क्यू लोगों को एयरलिफ्ट करने वाले बैरक के बाहर लापता परिजन का इंतजार करती महिला रो पड़ी।
नुवाकोट के देविघाट में बाढ़ से तबाह घर में सामान तलाशने के बाद बच्ची का पैर कीचड़ से सना नजर आया।
खबर से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी में बढ़ा बहाव
नेपाल के रसुवा जिला प्रशासन को भोटेकोशी नदी में पानी का बहाव बढ़ने की आवाज सुनाई देने की जानकारी मिली है। इसके बाद राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने नदी के आसपास के इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील की है।
प्राधिकरण ने रसुवा, नुवाकोट और धादिंग में नदी के आसपास रहने वाले लोगों से सावधान रहने को कहा है। अथॉरिटी ने बताया कि आगे कोई नई जानकारी मिलने पर लोगों को तुरंत अपडेट किया जाएगा।
52 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नेपाल बाढ़ से रेस्क्यू किए गए भारतीयों का एक ग्रुप नागपुर पहुंचा
55 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नेपाल PM बोले- हर प्रभावित नागरिक तक पहुंचेंगे
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने कहा कि सरकार पूरी क्षमता से राहत, बचाव और पुनर्वास अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि हर प्रभावित नागरिक की जान बचाना और उसका पुनर्वास सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
शाह के मुताबिक, अब तक 7,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिनमें जलविद्युत परियोजनाओं में फंसे 279 कर्मचारी भी शामिल हैं। अभियान में नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के 18,708 जवान और 16 हेलिकॉप्टर जुटे हैं। भारत और चीन के विशेषज्ञ भी मौके पर मदद कर रहे हैं।
56 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
800 मीटर लंबा ग्लेशियर टूटने से तबाही आई थी, वीडियो सामने आया
नेपाल में तबाही के तीन दिन बाद शनिवार को ग्लेशियर टूटने का वीडियो सामने आया है। तिब्बत में एक टूर गाइड ग्रुप ने ऊंचाई से इसे रिकॉर्ड किया था। वीडियो में बर्फ और चट्टानों से बना करीब 800 मीटर लंबा ग्लेशियर का हिस्सा टूटकर घाटी में गिरता दिखाई दे रहा है।
ग्लेशियर टूटने के बाद बड़े पैमाने पर मलबा और पानी नीचे की ओर बहा। इसके साथ लैंडस्लाइड हुआ और अचानक आई बाढ़ ने नेपाल-तिब्बत सीमा से लगे इलाकों में भारी तबाही मचाई।
ग्लेशियर टूटने का वीडियो
11:35 PM29 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
भारतीय दूतावास ने शवों की पहचान को लेकर जारी की एडवाइजरी
भारत के काठमांडू स्थित दूतावास ने नेपाल में मारे गए लोगों के शवों की पहचान को लेकर प्रेस रिलीज जारी की है। नेपाल सरकार अज्ञात मृतकों की तस्वीरें और उनके बारे में जानकारी जारी कर रही है, जिसे एक आधिकारिक लिंक पर देखा जा सकता है।
दूतावास ने कहा कि वह नेपाल पुलिस समेत स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि पहचान के बाद भारतीय नागरिकों के शव उनके परिजनों को सौंपे जा सकें। दूतावास ने इस संबंध में आगे की जानकारी नेपाल के अधिकारियों के साथ समन्वय कर साझा करने की बात कही है।

