Phil Salt Returns England | Finger Injury Update; RCB

Phil Salt Returns England | Finger Injury Update; RCB


बेंगलुरु14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इस सीजन 6 पारियों में 200 से ज्यादा रन बनाए।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के ओपनिंग बल्लेबाज फिल साल्ट फिंगर इंजरी की वजह से अपने देश इंग्लैंड लौट गए हैं। चोट की वजह से वे पिछले तीन मैच नहीं खेल पाए थे। अब वे स्कैन के लिए इंग्लैंड गए हैं।

उन्होंने उंगली का स्कैन कराया है और फिलहाल परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। उन्हें और टीम को उम्मीद है कि वे इसी महीने वापस भारत लौट आएंगे। उनकी गैरमौजूदगी में विराट कोहली के साथ जैकब बेथेल पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

साल्ट की चोट पर टीम की ओर से कोई बयान नहीं

आरसीबी ने साल्ट की इंजरी को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक, साल्ट 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए थे। डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर डाइव लगाते समय उनके बाएं हाथ की उंगली में चोट आई थी।

फील्डिंग के दौरान उंगली पर चोट लगी थी।

चोट से पहले साल्ट शानदार फॉर्म में थे

टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद साल्ट ने IPL में फॉर्म में वापसी की थी। उन्होंने इस सीजन 6 पारियों में 168.33 की स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए थे। पिछले सीजन टीम की खिताबी जीत में उनकी अहम भूमिका थी। उन्होंने 2025 में 175.98 की स्ट्राइकर रेट से 403 रन बनाए थे।

इस सीजन साल्ट ने 6 पारियों में 202 रन बनाए।

बेथेल अब तक फ्लॉप रहे

कोहली के नए ओपनिंग पार्टनर बेथेल खराब फॉर्म जूझ रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले 3 पारियों में सिर्फ 39 रन बनाए हैं। टीम के पास जॉर्डन कॉक्स के रुप में बैकअप बल्लेबाज है।

बेथेल इस सीजन की 3 पारियों में सिर्फ 39 रन बना सके हैं।

अगर चोट गंभीर हुई तो बेंगलुरु आईपीएल नियमों के तहत साल्ट की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी ले सकती है। हालांकि टीम उन्हें रिकवर करने का पूरा मौका दे रही है।

बेंगलुरु 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगी।

——————————————

स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें…

CSK के ऑलराउंडर रामाकृष्णा घोष IPL 2026 से बाहर:मुंबई के खिलाफ डेब्यू मैच में चोटिल हुए थे; चेन्नई ने अब तक रिप्लेसमेंट नहीं चुना

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मुश्किलें जारी हैं। टीम के बॉलिंग ऑलराउंडर रामाकृष्णा घोष चोट के कारण मौजूदा सीजन से बाहर हो गए हैं। घोष ने शनिवार (2 मई) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL डेब्यू किया था और शानदार प्रदर्शन किया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!