PM Modi Guidance to BJP Rajya Sabha MPs in New Delhi

PM Modi Guidance to BJP Rajya Sabha MPs in New Delhi


नई दिल्ली8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

PM मोदी ने बुधवार को अपने आवास पर BJP के करीब 37 राज्यसभा सांसदों के साथ नाश्ते पर चर्चा की।

PM मोदी ने बुधवार को अपने आवास पर BJP के करीब 37 नवनिर्वाचित और अन्य दलों से आए राज्यसभा सांसदों के साथ नाश्ते पर चर्चा की। इनमें आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस से BJP में आए सांसद भी मौजूद थे।

PM ने सांसदों को आगाह किया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहें, लेकिन सतर्क रहें।

सदन में संसदीय बहस के दौरान चिल्लाने या गुस्से में बोलने की जरूरत नहीं है। हर मुद्दे पर अपनी बात शांति से रखें।

लेटरहेड का इस्तेमाल सावधानी से करें

  • सांसद दिल्ली के राजनीतिक दायरे से बाहर निकलें।
  • दिल्ली में किससे मिल रहे हैं और किसके साथ बैठ रहे हैं, इसका ध्यान रखें।
  • लेटरहेड का इस्तेमाल और अपना आचरण बहुत सावधानी से करें।
  • सोशल मीडिया और टीवी पर बहुत सतर्क रहें।
  • युवाओं से जुड़ें और सरकार की योजनाओं की जानकारी दें।
  • युवाओं को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।

मोदी की सांसदों से मुलाकात की 3 तस्वीरें

PM मोदी ने सांसदों के सवालों के जवाब भी दिए।

PM मोदी ने सांसदों को व्यक्तिगत आचरण के बारे में सलाह दी।

नए सांसदों ने PM मोदी के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाया।

सदन में गरिमा और संयम जरूरी

संसद में बहस के दौरान होने वाली तनातनी पर PM ने कहा कि सदन के अंदर की चिंता को बाहर न ले जाएं।

उन्होंने कहा कि सदन का माहौल कभी-कभी तनावपूर्ण हो सकता है, लेकिन आपको इसे अपने साथ नहीं ले जाना चाहिए।

PM ने सांसदों को सलाह दी कि वे सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सदस्यों को जानें। आपको पता होना चाहिए कि सदन में आपके साथी कौन हैं।

उन्होंने सांसदों को संसद की लाइब्रेरी में हर दिन कम से कम एक या दो घंटे बिताने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

जब सांसदों ने PM से उनके व्यस्त शेड्यूल और जिम्मेदारियों को संभालने का राज पूछा, तो उन्होंने कहा, “मैं वर्तमान में जीता हूं। अभी मैं आप सभी से बात कर रहा हूं, तो मैं सिर्फ यहीं हूं।” उन्होंने सांसदों को सलाह दी कि वे वर्तमान में रहें और देश के बेहतर भविष्य के लिए काम करें।

सांसद बोले- PM ने युवाओं से जुड़ने की सलाह दी

अशोक मित्तल- PM ने युवाओं से जुड़ने के लिए उन्हें ध्यान से सुनने और विनम्रता से बात करने की सलाह दी।

विक्रमजीत सिंह-PM ने संसद को गंभीरता से लेने और इसे सुचारू रूप से चलाने पर जोर दिया।

राहुल सिन्हा-PM ने हम सभी को सुना और महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

सुष्मिता देव-PM ने संसद को एक विश्वविद्यालय की तरह बताया, जहां नेताओं को एक-दूसरे से सीखना चाहिए।

तरुण चुघ-पीएम ने पार्टी राजनीति से ऊपर उठकर सार्वजनिक जीवन में गरिमा बनाए रखने का पाठ पढ़ाया।

9 जुलाई को भाजपा में शामिल हुए थे TMC के तीन पूर्व सांसद

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक 9 जुलाई 2026 को भाजपा में शामिल हुए थे।

24 अप्रैल 2026 को

————————

ये खबर भी पढ़ें:

मोदी बोले– पहले एयरपोर्ट के नाम एक परिवार पर थे:हमने परंपरा बदली; भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बना

अमरावती।

PM मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का उद्घाटन किया।

PM मोदी ने शनिवार को अमरावती में कहा- ‘देश में पहले एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार के नाम पर होते थे, लेकिन हमारी सरकार ने इस परंपरा को बदल दिया।’

‘हमने अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम बाल्मीकी के नाम से जोड़ा। पंजाब में एयरपोर्ट का नाम संत रविदासजी के नाम पर रखा। अमरावती के एयरपोर्ट का नाम श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा है।’ पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!