Raghav Chadha Voter ID Controversy
नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आप नेता अनुराग ढांडा।
पंजाब से BJP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के वोट को लेकर सियासत गरमाई हुई है। गुरुवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने कहा कि राघव चड्ढा ने 26 अगस्त को वोट के लिए अप्लाई किया था और दो सितंबर को द
.
उन्होंने कहा कि जिस गति से उनका वोट बना था, उस गति से मोदी जो बुलेट ट्रेन भारत लाने वाले थे, वह नहीं चलती। उन्होंने कहा कि अगर वोट पहले ही बन गया था तो तीन सितंबर को उन्होंने ट्विटर पर पंजाब सरकार पर आरोप क्यों लगाए। उन्होंने कहा इससे पता चलता है कि बीजेपी व राघव चड्ढा पंजाब से कितनी नफरत करते हैं।
दरअसल, 3 अगस्त को राघव चड्ढा ने कहा था कि मोहाली में ड्राफ्ट सूची में उनका नाम हटा दिया गया और उन्हें ‘शिफ्टेड’ की कैटेगरी में डाल दिया गया। ये सामान्य क्लेरिकल गलती नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश है। उन्होंने कहा था कि SIR के नियमों के तहत ऑब्जेक्शन दाखिल कर दिया है।
अनुराग ढांडा ने क्या कहा, जानिए…
- दिल्ली में वोट बन गया तो पंजाब को बदनाम क्यों किया: आप नेता ने कहा कि राघव चड्ढा का दिल्ली में कैसे वोट बना, इस पर चुनाव आयोग का जवाब आया है। आयोग ने बताया कि राघव ने 26 अगस्त को फॉर्म भरकर आवेदन किया। 7 दिन का समय पूरा होते ही उनका राजिंदर नगर से वोट बना। 3 सितंबर को राघव छाती पीटकर रो रहे थे कि पंजाब सरकार ने मेरा वोट कटवा दिया। हालांकि दो सितंबर को दिल्ली में उनका वोट बन गया।
- वोट से पंजाब सरकार का कोई लेना-देना नहीं: ढांडा ने कहा कि वोट से पंजाब सरकार का कोई लेना-देना नहीं होता है। यह चुनाव आयोग की एक्सरसाइज है। उन्होंने राघव चड्ढा के ट्वीट और वोट की कॉपी दिखाते हुए कहा कि ये दोनों कागज इसका काला चिट्ठा हैं।
- चुनाव आयोग से भी धोखा किया: ढांडा ने आगे बोलते हुए कहा कि राघव चड्ढा को पंजाब से अपना वोट दिल्ली ट्रांसफर नहीं करवाना चाहिए था। क्या वह देश में दो वोट रखना चाहते थे? वोट शिफ्टिंग के लिए आवेदन देना होता है। बीएलओ की तरफ से एनओसी दी जाती है, लेकिन वोटर कार्ड नंबर नहीं बदलता। उन्होंने नया वोटर कार्ड बना लिया। उन्होंने चुनाव आयोग के साथ धोखा किया, जो कानूनी रूप से गलत है।
- किसी ने वोट की वेरिफिकेशन नहीं की: ढांडा ने कहा कि जब चड्ढा ने यहां वोट बनाने के लिए आवेदन किया तो उन्होंने पिछला वोट कहां पर है यह बताया होगा। जिस भी चुनाव अधिकारी ने यह सब किया, उसने इस बात की वेरिफिकेशन की कि पुराना वोट डिलीट हुआ है या नहीं।
- 5 अगस्त वाले का वोट लटका, 26 अगस्त वाले का बन गया: आप नेता ने कहा कि EC किसी एक के लिए स्पेशल रफ्तार से चल रहा था। जब EC की साइट पर जाएं तो वहां ट्रैकिंग मिल जाती है। हमारे पास रिपोर्ट है, जिसके मुताबिक 26 अगस्त को आवेदन हुआ। 1 सितंबर को BLO अप्वाइंट हुआ। 2 को फील्ड वेरिफिकेशन हुई। 2 को ही मंजूर हो गया। इसी दिन EPI से जेनरेट हुआ और उसी दिन प्रिंटिंग हो गई। वहीं, हमारी सहयोगी ने 5 अगस्त को आवेदन किया था, लेकिन अभी तक BLO अप्वाइंट नहीं हुआ।
- बीजेपी मनमर्जी से वोट बनवा और कटवा रही: आप नेता ने आरोप लगाया कि EC बीजेपी और अमित शाह के प्रभाव में काम कर रहा है। EC को शाह के ऑफिस से फोन आता है। उनके आदेश पर वोट जुड़ और कट रहे हैं। यह संवैधानिक प्रक्रिया के उलट है। राघव चड्ढा को जो स्पेशल दर्जा दिया जा रहा है, इससे पता चलता है कि बीजेपी मनमर्जी से वोट बनवा व काट रही है।
- रहते पंडारा रोड, वोट राजिंदर नगर में कैसे बना: ढांडा ने कहा कि राघव को पंडारा रोड पर घर दिया है, लेकिन वोट राजिंदर नगर में बनवाया है। यह कैसे हुआ इसका जवाब देना होगा। अगर किसी ने 111 से 112 में रहना शुरू कर दिया तो चुनाव आयोग कहता है कि 111 में आपका वोट नहीं रह सकता है।
———
AAP ने राघव चड्ढा के मोहाली फ्लैट का VIDEO दिखाया, ढांडा बोले- यहां सिर्फ दीमक; दिल्ली में वोटर लिस्ट में नाम कैसे जुड़ा
BJP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की ड्राफ्ट सूची से नाम हटाने के दावे पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने पलटवार किया है। मंगलवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने कहा कि मोहाली के जिस फ्लैट नंबर 103 का राघव चड्ढा जिक्र कर रहे हैं, वहां अब कोई नहीं रहता। (पढ़ें पूरी खबर)

