Rahul Gandhi Vs Narendra Modi; Donald Trump Tariffs | BJP RSS | राहुल बोले-ट्रम्प का फोन आया और मोदी ने सरेंडर किया: इंदिरा से तुलना कर कहा- फर्क समझो सरजी, BJP-RSS वालों पर दबाव डालो, वे डरकर भाग जाएंगे

Rahul Gandhi Vs Narendra Modi; Donald Trump Tariffs | BJP RSS | राहुल बोले-ट्रम्प का फोन आया और मोदी ने सरेंडर किया: इंदिरा से तुलना कर कहा- फर्क समझो सरजी, BJP-RSS वालों पर दबाव डालो, वे डरकर भाग जाएंगे


नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल ने 3 जून को भोपाल में दिए अपने बयान का वीडियो बुधवार को X पर शेयर किया।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को मोदी की लीडरशिप की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से की। उन्होंने 1971 के युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि भारत एक बार US के दबाव के बावजूद मजबूती से खड़ा रहा था।

उन्होंने कहा- ‘आपको वह समय याद होगा जब फोन कॉल नहीं था, सातवां फ्लीट आया था। 1971 के युद्ध में, सातवां फ्लीट आया, हथियार आए, एक एयरक्राफ्ट कैरियर आया। इंदिरा गांधी जी ने कहा था, ‘मुझे जो करना है, मैं करूंगी।’ ये फर्क है।’

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जरा सा दबाव डालो वे सरेंडर कर देते हैं। राहुल ने 3 जून का वीडियो X पर शेयर कर कहा, ‘मैं अब इन BJP-RSS के लोगों को बहुत अच्छी तरह जानता हूं। उन पर थोड़ा दबाव डालो, उन्हें थोड़ा धक्का दो और वे डर के मारे भाग जाएंगे।’

राहुल ने कहा- जैसे ही ट्रंप ने वहां से इशारा किया, फोन उठाया और कहा- “मोदी जी क्या कर रहे हैं?’ नरेंद्र…सरेंडर।” जी हुजूर करके मोदी जी ने ट्रम्प के इशारे का पालन किया।

कल कांग्रेस ने मोदी-ट्रम्प का AI वीडियो शेयर किया था

कांग्रेस ने मंगलवार को पीएम मोदी और ट्रम्प का 43 सेकेंड का AI जनरेटेड वीडियो X पर पोस्ट किया था। कैप्शन में लिखा, ‘मोदी के डर का खामियाजा देश भुगत रहा है।’ वीडियो में मोदी और ट्रम्प को कॉल पर बात करते हुए दिखाया गया है। पीएम, ट्रम्प से बोलते है कि जैसा-जैसा आप बोलेंगे मैं वैसा-वैसा कंरूगा। पूरी खबर पढ़ें…

ट्रम्प ने दावा किया था- मोदी मिलने आए, पूछा- सर क्या आपसे मिल सकता हूं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार (6 जनवरी) को कहा कि पीएम मोदी उनसे ज्यादा खुश नहीं हैं, क्योंकि वॉशिंगटन ने रूसी तेल खरीदने की वजह से दिल्ली पर 50% टैरिफ लगाया है। ट्रम्प ने यह भी कहा- पीएम मोदी खुद मुझसे मिलने आए थे। वह मेरे पास आए और बोले- सर, क्या मैं आपसे मिल सकता हूं? और मैंने कहा- हां।

हालांकि ट्रम्प ने यह नहीं बताया कि यह सारी बातचीत कब और कहां हुईं। ट्रम्प ने कहा- अपाचे हेलिकॉप्टर की वजह से भारत कई सालों से मेरे पास आ रहा था। हम इसे बदल रहे हैं। भारत ने 68 अपाचे हेलिकॉप्टरों का ऑर्डर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!