Rajgir Tiranga Trek 2026 | Register Now For Adventure In Nalanda

Rajgir Tiranga Trek 2026 | Register Now For Adventure In Nalanda


ट्रैकिंग करता युवा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नालंदा जिले की ऐतिहासिक और प्राकृतिक वादियों में देशभक्ति-रोमांच का अनूठा संगम देखने को मिलने वाला है। वन प्रमंडल राजगीर वन प्रक्षेत्र और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 9 अगस्त को राजगीर की पहाड़ियों पर एक विशेष ‘राजगीर तिरंगा ट्रैक’ का

.

सिर्फ 30 सीटों की है लिमिट, कन्फर्मेशन जरूरी

आयोजकों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सुरक्षा मानकों और बेहतर प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए इस विशेष ट्रैक में सीटों की संख्या बेहद सीमित रखी गई है। इस अभियान में केवल 30 प्रतिभागियों को ही शामिल होने का मौका मिलेगा।

इन सीमित सीटों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 7 अगस्त यानी आज से शुरू हो गई है। अपनी सीट सुनिश्चित करने के लिए प्रतिभागियों को पंजीकरण के बाद आयोजकों से कन्फर्मेशन लेना अनिवार्य होगा। युवाओं को प्राथमिकता देते हुए इस ट्रेक के लिए आयु सीमा 16 वर्ष से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

राजगीर के जंगल।

सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों पर विशेष ध्यान

वन विभाग और जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पहाड़ी रास्तों पर ट्रेकिंग के दौरान प्रतिभागियों की सुरक्षा सर्वोपरि होगी। जो भी युवा इस तिरंगा ट्रेक का हिस्सा बनेंगे, उनके लिए कुछ सख्त और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पहाड़ी और दुर्गम रास्तों पर सुरक्षित चढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रतिभागियों को अपने साथ अनिवार्य रूप से मजबूत ट्रेकिंग शूज पहनकर आना होगा। सामान्य जूते या चप्पल में ट्रेकिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जिला प्रशासन और वन विभाग के सहयोग से आयोजन।

अपने साथ फर्स्ट एड किट रखना होगा

ट्रैक को सुगमता से पूरा करने के लिए आयोजकों ने एक आवश्यक ‘चेकलिस्ट’ भी जारी की है। इसमें प्रतिभागियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने साथ पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी और रास्ते के लिए हल्का नाश्ता या रिफ्रेशमेंट लेकर आएं। इसके अलावा, तेज धूप से बचाव के लिए टोपी व सन स्क्रीन का इस्तेमाल करने और किसी भी छोटी-मोटी चोट या आपात स्थिति से निपटने के लिए अपना व्यक्तिगत फर्स्ट एड किट साथ रखने की हिदायत दी गई है।

हेल्पलाइन नंबर जारी, ऐसे करें संपर्क

इस आयोजन का हिस्सा बनने के इच्छुक युवा और ट्रैकिंग प्रेमी अधिक जानकारी प्राप्त करने या अपना स्लॉट बुक करने के लिए आयोजकों की ओर से जारी किए मोबाइल नंबर 9199413445 पर कॉल कर सकते हैं। इस ट्रैक के लिए सीटें मात्र 30 हैं, इसलिए इच्छुक युवाओं और छात्रों से अपील की गई है कि 7 अगस्त को रजिस्ट्रेशन खुलते ही जल्द से जल्द अपना स्थान पक्का कर लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!