Republic Day 2026 Gallantry Awards Update; Army Navy Air Force

Republic Day 2026 Gallantry Awards Update; Army Navy Air Force


  • Hindi News
  • National
  • Republic Day 2026 Gallantry Awards Update; Army Navy Air Force | BSF CRPF Police Constable

नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ये पुरस्कार पूरे देश में बहादुरी, विशिष्ट सेवा और सराहनीय योगदान को सम्मान देते हैं- फोटो AI जनरेटेड है।

गणतंत्र दिवस 2026 पर केंद्र सरकार ने गैलेंट्री अवॉर्ड्स और सेवा मेडल की घोषणा की है। इस बार 982 पुलिस, फायर ब्रिगेड, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विस से जुड़ें कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों में 125 वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल्स) भी शामिल हैं।

सबसे ज्यादा 45 वीरता पदक जम्मू और कश्मीर ऑपरेशन थिएटर में तैनात कर्मियों को दिए गए हैं। इसके बाद नक्सल हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के 35 और पूर्वोत्तर क्षेत्र में तैनात 5 कर्मियों को दिए गए हैं। फायर ब्रिगेड सर्विस के 4 बचावकर्मी भी वीरता पदक विजेताओं में चुने गए हैं।

आरजी कर केस की जांच करने वाले CBI अधिकारी को वीरता पद

982 वीरता और सेवा मेडल में से 125 गैलेंट्री मेडल हैं। 101 प्रेसिडेंट मेडल (PSM) और 756 मेरिटोरियस सर्विस मेडल (MSM) हैं। जम्मू और कश्मीर पुलिस को सबसे ज्यादा 33 वीरता पदक दिए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस को 31 मेडल, उत्तर प्रदेश पुलिस को 18 मेडल और दिल्ली पुलिस को 14 मेडल दिए गए हैं।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में CRPF एकमात्र फोर्स है जिसे 12 पदकों के साथ वीरता पुरस्कार मिले हैं। CBI) के 31 अधिकारियों को प्रेसिडेंट मेडल और मेरिटोरियस मेडल से मिले हैं।

इनमें आरजी कर रेप-मर्डर केस की जांच करने वाले CBI के जॉइंट डायरेक्टर वी चंद्रशेखर भी शामिल हैं। चंद्रशेखर ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के रेप-मर्डर केस की जांच की थी।

वी चंद्रशेखर वर्तमान में दिल्ली जोन में CBI हेड के पद पर कार्यरत हैं।

  • 125 गैलेंट्री मेडल: 121 पुलिस कर्मियों और 4 फायर ब्रिगेड को वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।
  • 101 प्रेसिडेंट मेडल: 89 पुलिस कर्मी, 5 फायर ब्रिगेड कर्मी, 3 सिविल डिफेंस-होम गार्ड सेवा को और 4 मेडल करेक्शनल सर्विस के लिए दिए गए हैं।
  • 756 मेरिटोरियस सर्विस मेडल: 664 पुलिस सेवा को, 34 फायर ब्रिगेड कर्मी, 33 सिविल डिफेंस-होमगार्ड को और 25 करेक्शन सर्विस के लिए दिए गए हैं।

जानिए इन अवॉर्ड्स के बारे में…

  • वीरता पदक: किसी व्यक्ति को वीरता के दुर्लभ असाधारण कार्य, जीवन-संपत्ति बचाने, अपराध को रोकने, अपराधियों को गिरफ्तार करने में असाधारण वीरता के लिए दिया जाता है। संबंधित अधिकारी के दायित्व-कर्तव्य को ध्यान में रखकर जोखिम का अनुमान लगाया जाता है।
  • प्रेसिडेंट सेवा मेडल: PSM सेवा में विशेष विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए दिया जाता है।
  • मेधावी सेवा मेडल: यह पद सेवा संसाधन और कर्तव्यनिष्ठा से की जाने वाली मूल्यवान सेवा के लिए दी जाती है।

———————————

गणतंत्र दिवस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

वंदे मातरम् के संस्कृत शब्दों पर पेंटिंग्स बनी थीं: 123 साल पहले तेजेंद्र मित्रा ने कैनवास पर उकेरा; कर्तव्य पथ के बैकग्राउंड में दिखेंगी

देश इस बार 77वां गणतंत्र दिवस वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के साथ मना रहा है। मुख्य परेड की थीम भी वंदे मातरम् पर रखी गई है। इसी दौरान कर्तव्य पथ के बैकग्राउंड में तेजेंद्र कुमार मित्रा की 1923 में वंदे मातरम् पर आधारित पेंटिंग्स को दिखाया जाएगा। देखिए उन्हीं पेंटिंग्स की 14 तस्वीरें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!