The government purchased paddy worth Rs 20,753 crore from farmers. | सरकार ने किसानों से खरीदा 20753 करोड़ का धान: 16.95 लाख किसानों से 93.12 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी – Raipur News
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश में 14 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी की जा रही है।
.
धान खरीदी केंद्रों की मदद से प्रदेश के 16.95 लाख से अधिक पंजीकृत किसानों से 93.12 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
सरकार ने समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तहत किसानों को अब तक 20 हजार 753 करोड़ रुपए का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया है।
समय पर भुगतान से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है और किसानों का आर्थिक आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
14 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी की जा रही है।
2740 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी
प्रदेशभर में 2,740 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी की जा रही है। पूरी प्रक्रिया डिजिटल निगरानी में, सुव्यवस्थित और पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संचालित हो रही है।
इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि धान खरीदी का लाभ केवल वास्तविक किसानों तक ही पहुंचे और बिचौलियों या फर्जीवाड़े की कोई गुंजाइश न रहे।
14 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी की जा रही है।
टोकन व्यवस्था बनाई गई सरल
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने टोकन व्यवस्था को और सरल बनाया है। अब सहकारी समितियों के माध्यम से टोकन जारी किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को केंद्रों पर अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ रहा। खरीदी के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रमुख जिलों में तेज गति से उपार्जन हुआ है।
अब पढ़े किस जिले में कितनी खरीदी हुई
|
जिला |
धान खरीदी क्विंटल में |
|
महासमुंद |
6 लाख 33 हजार 291 क्विंटल |
|
बेमेतरा |
5 लाख 33 हजार 482 क्विंटल |
|
बलौदाबाजार-भाठापारा |
5 लाख 15 हजार 071 क्विंटल |
|
बालोद |
4 लाख 99 हजार 074 क्विंटल |
|
रायपुर |
4 लाख 66 हजार 249 क्विंटल |
|
धमतरी |
4 लाख 43 हजार 308 क्विंटल |
|
राजनांदगांव |
4 लाख 42 हजार 473 क्विंटल |
|
बिलासपुर |
4 लाख 21 हजार 142 क्विंटल |
|
जांजगीर–चापा |
4 लाख 18 हजार 429 क्विंटल |
|
कवर्धा |
4 लाख 12 हजार 003 क्विंटल |
|
दुर्ग |
3 लाख 60 हजार 605 क्विंटल |
|
गरियाबंद |
3 लाख 60 हजार 612 क्विंटल |
|
मुंगेली |
3 लाख 58 हजार 072 क्विंटल |
14 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी की जा रही है।
|
जिला |
धान खरीदी क्विंटल में |
|
रायगढ़ |
3 लाख 42 हजार 528 क्विंटल |
|
कांकेर |
3 लाख 25 हजार 960 क्विंटल |
|
सारंगढ़-बिलाईगढ़ |
3 लाख 14 हजार 758 क्विंटल |
|
बस्तर |
1 लाख 79 हजार 964 क्विंटल |
|
बीजापुर |
59 हजार 583 क्विंटल |
|
दंतेवाड़ा |
10 हजार 238 क्विंटल |
|
कोंडागांव |
1 लाख 97 हजार 106 क्विंटल |
|
नारायणपुर |
24 हजार 022 क्विंटल |
|
सुकमा |
47 हजार 617 क्विंटल |
|
गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही |
87 हजार 870 क्विंटल |
|
कोरबा |
1 लाख 56 हजार 983 क्विंटल |
|
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई |
2 लाख 77 हजार 071 क्विंटल |
14 नवंबर से विधि विधान से पूजा कर धान खरीदी की शुरुआत हुई थी।
|
जिला |
धान खरीदी क्विंटल में |
|
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी |
1 लाख 41 हजार 353 क्विंटल |
|
बलरामपुर |
1 लाख 57 हजार 708 क्विंटल |
|
जशपुर |
1 लाख 68 हजार 264 क्विंटल |
|
कोरिया |
76 हजार 648 क्विंटल |
|
सरगुजा |
2 लाख 2 हजार 951 क्विंटल |
|
सूरजपुर |
2 लाख 29 हजार 359 क्विंटल |
|
सक्ती |
2 लाख 70 हजार 468 क्विंटल |
|
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर |
56 हजार 855 क्विंटल |

