UTS Ticket Booking, R-Wallet Recharge Disruption June 9-10
रेलवे की अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली (UTS) में तकनीकी रखरखाव और सिस्टम अपग्रेडेशन के चलते आज रात कुछ डिजिटल सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी। रेलवे के अनुसार 9 और 10 जून की मध्यरात्रि 11:50 बजे से 12:20 बजे तक UTS प्रणाली में तकनीकी कार्य किया जाए
.
इस दौरान रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। वहीं सीपीएस (CPS) के जरिए R-Wallet रिचार्ज भी नहीं किया जा सकेगा।
हालांकि जिन यात्रियों के R-Wallet में पहले से बैलेंस उपलब्ध है, वे उस राशि का उपयोग कर सामान्य रूप से टिकट बुक कर सकेंगे। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि केवल रिचार्ज सुविधा प्रभावित रहेगी।
रेल प्रशासन के मुताबिक निर्धारित तकनीकी कार्य पूरा होते ही सभी सेवाएं तत्काल सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे रात के समय यात्रा की योजना बनाने वाले हैं तो टिकट बुकिंग और R-Wallet रिचार्ज पहले ही कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

