Uttar Pradesh Prayagraj NCP ajit pawar ashes immersion vip ghat Sangam live photo video update

Uttar Pradesh Prayagraj NCP ajit pawar ashes immersion vip ghat Sangam live photo video update


प्रयागराज3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार की अस्थियां रविवार को संगम में प्रवाहित की गईं। बेटे जय पवार ने संगम पर पूजा-पाठ की। फिर मंत्रोच्चारण के बीच अस्थि विर्सजन किया। इस दौरान जय पवार भावुक नजर आए। वह पूरे कार्यक्रम के दौरान चुप रहे। किसी से बात नहीं की।

यही नहीं, जब पत्रकारों ने जय से सवाल किए तो भी वह चुप रहे, कुछ भी नहीं कहा। पवार परिवार चार्टर्ड फ्लाइट से पुणे से प्रयागराज पहुंचा था। जय पिता की अस्थियां लेकर नंगे पैर एयरपोर्ट से बाहर आए। उनके हाथ में अस्थियों का बॉक्स था।

एयरपोर्ट से संगम तक लंबे काफिले के साथ परिवार घाट तक पहुंचा। अस्थि विसर्जन के दौरान भाजपा और NCP के नेता भी मौजूद रहे।

दरअसल, एनसीपी की युवा इकाई राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा की अगुवाई में कश्मीर से कन्याकुमारी तक अजित पवार की ‘अस्थि कलश यात्रा’ निकाली गई थी। 12 राज्यों से गुजरी यात्रा का समापन आज बेटे और परिवार की मौजूदगी में संगम में हुआ।

धीरज शर्मा ने बताया- परिवार समेत लाखों राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं और दादा के समर्थकों के लिए बहुत भावुक पल हैं। मैं अस्थि कलश यात्रा को लेकर हरिद्वार से तेलंगाना तक गया। अजित दादा सिर्फ महाराष्ट्र के नहीं, बल्कि देश की बड़ी राष्ट्रीय राजनीतिक शख्सियत थे।

तस्वीरें देखिए-

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की अस्थियां लेकर परिवार प्रयागराज पहुंचा।

जय पवार नंगे पैर ही एयरपोर्ट से बाहर आए। उनके हाथों में पिता की अस्थियां थीं।

अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। हादसे में उनके साथ दो पायलट, एक महिला क्रू मेंबर और एक सुरक्षाकर्मी समेत कुल 5 लोगों की जान चली गई थी। विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से पहले गिर गया था और उसमें आग लग गई थी। अजित के निधन के बाद पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

अजित पवार के अस्थि विसर्जन से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

08:14 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पवार परिवार संगम पर अस्थि विर्सजन के बाद एयरपोर्ट के लिए रवाना

अस्थि विसर्जन के बाद पवार परिवार एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया। करीब दो घंटे परिवार संगम पर रहा। वहां विधि-विधान से अस्थि विर्सजन किया।

08:12 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

संगम में अस्थि विसर्जन कर घाट लौटा पवार परिवार

संगम में अस्थि विर्सजन के बाद पवार परिवार के लोग घाट पहुंचे। यहां से सीधे एयरपोर्ट को रवाना होंगे।

08:11 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जय पवार ने मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब नहीं दिया

अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान मीडियाकर्मियों ने जय पवार से सवाल किए। हालांकि, उन्होंने कोई बात नहीं की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मीडियाकर्मियों को दूर रहने के लिए कहा।

08:01 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अस्थि विर्सजन के दौरान जय पवार भावुक हुए

अस्थियां प्रवाहित करने के बाद जय पवार भावुक हो गए। उन्होंने पिता की तस्वीर को दंडवत होकर प्रणाम किया। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू आ गए।

07:57 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पूरे विधि-विधान से संगम में अस्थियां प्रवाहित कीं

एनसीपी राष्ट्रीय यूथ अध्यक्ष धीरज शर्मा ने कहा- आज अजित दादा के बेटे जय पवार जी अजित दादा की अस्थियां लेकर यहां आए। उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से पूरे विधि-विधान से संगम में अस्थियां प्रवाहित कीं।

07:50 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बेटे ने पूजा पाठ के बाद प्रवाहित की अस्थियां, मौके से बता रहे भास्कर रिपोर्टर

07:16 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

संगम में प्रवाहित हुईं अजित पवार की अस्थियां, बेटे जय पवार समेत करीबी रहे मौजूद

दिवंगत राजनेता अजित पवार का तीन पवित्र नदियों के मिलन संगम में बेटे जय पवार नें पुरोहितों की मौजूदगी में अस्थि कलश पूजा के बाद विधि-विधान से विसर्जन किया। महाराष्ट्र के बारामती से शनिवार सुबह जैट विमान से परिवार के सदस्यों और करीबियों के साथ आये जय पवार नें संगम पहुंच कर अपने पिता को सनातनी परंपरा के अनुसार संगम के वीआईपी घाट पर अस्थि कलश प्रवाहित किया। इस दौरान एयरपोर्ट और घाट से लेकर पूरा शहर अजित दादा को श्रद्धांजलि देने वाले पोस्टर से पटा रहा।

06:54 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

संगम पर अस्थि विसर्जन की तैयारियां चल रही हैं; थोड़ी देर में अस्थियां प्रवाहित की जाएंगी

06:41 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अजित पवार की अस्थियां लेकर VIP घाट से रवाना हुआ परिवार, संगम जा रहे

जय पवार परिवार और नेताओं के साथ VIP घाट से रवाना होकर संगम जा रहे हैं।

06:36 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पिता की अस्थियां लेकर संगम पहुंचे जय पवार, परिवार के लोग भी साथ

अजित पवार की अस्थियां लेकर जय पवार संगम पहुंचे। नंगे पैर ही सीढ़ियों से घाट की ओर चल दिए। परिवार के लोग और NCP-BJP के नेता भी उनके पीछे-पीछे चले।

06:05 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पिता अजित पवार की अस्थियां लेकर प्रयागराज पहुंचे बेटे पार्थ और जय

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की अस्थियां आज संगम में प्रवाहित की जाएंगी। अजित के दोनों बेटे पार्थ और जय पवार अस्थियां लेकर प्रयागराज पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर जय नंगे पैर पिता की अस्थियां लेकर बाहर आए।

05:42 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

NCP नेता बोले- अजित पवार और शरद पवार एक रहे होते तो ये दुर्घटना न होती

NCP नेता डॉ. अखिलेश कुमार द्विवेदी ने कहा- आज देश की बहुत बड़ी क्षति हुई है। अजित पवार और शरद पवार एक रहे होते तो आज अजित पवार की दुर्घटना न होती। इससे मुझसे कष्ट है। मुझे आशा और उम्मीद है कि दोनों पार्टियां एक हो गईं तो देश में विकास के नए आयाम आ जाएंगे। शरद पवार सुलझे हुए नेता हैं। ये अलगाव दूर होकर एक हो जाएं।

05:29 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

संगम के वीवीआईपी घाट से अपडेट दे रहे हैं रिपोर्टर शुभम यादव

05:27 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अस्थि विसर्जन से पहले बोट को फूल-माला से सजाया गया; थोड़ी देर में पहुंचेगा परिवार

जल पुलिस ने श्रद्धांजलि के लिए बोट को फूल-माला से सजाकर तैयार किया है।

05:22 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बमरौली एयरपोर्ट पर एनसीपी नेताओं ने बताया पूरा कार्यक्रम; अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर

NCP नेता ने कहा- हरिद्वार के बाद काशी में अस्थि विसर्जन किया गया। आज प्रयागराज में अस्थि विसर्जन होगा। हवन होगा। शांति पूजन किया जाएगा।

05:21 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अजित दादा के परिवार को रिसीव करने एनसीपी और भाजपा नेता एयरपोर्ट पहुंचे

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए परिवार के लोग प्रयागराज पहुंचने वाले हैं। इससे पहले एयरपोर्ट पर एनसीपी और भाजपा नेता पहुंच चुके हैं।

05:16 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

28 जनवरी को विमान हादसे में हुआ था अजित पवार का निधन

अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। यह हादसा उस समय हुआ, जब विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। विमान रनवे से पहले गिर गया और उसमें आग लग गई। इस दुर्घटना में अजित पवार के साथ दो पायलट, एक महिला क्रू मेंबर और एक सुरक्षाकर्मी समेत कुल 5 लोगों की मौत हुई थी। हादसे से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था, जिसमें विमान को गिरते हुए देखा गया।

05:15 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

29 जनवरी को राजकीय सम्मान के साथ हुआ था अजित पवार का अंतिम संस्कार

अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती में राजकीय सम्मान के साथ किया गया था। उनके दोनों पुत्र पार्थ पवार और जय पवार ने मुखाग्नि दी थी। इस दौरान हजारों की संख्या में आम नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे थे।

05:14 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अजित पवार के निधन के बाद पत्नी को सियासत की नई जिम्मेदारी

  • अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने हाल ही में महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • अजित पवार की मौत के तीन दिन बाद एनसीपी विधायक दल की बैठक में सुनेत्रा पवार को पार्टी का नेता चुना गया। इसके बाद राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें लोकभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह करीब 12 मिनट तक चला।
  • डिप्टी सीएम बनने से पहले सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दिया था। सरकार में उन्हें राज्य उत्पादन शुल्क, खेल एवं युवा कल्याण और अल्पसंख्यक विकास/औकाफ विभाग सौंपे गए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!