Vice Admiral Pramod Appointed Navy Deputy Chief

Vice Admiral Pramod Appointed Navy Deputy Chief


  • Hindi News
  • Career
  • Vice Admiral Pramod Appointed Navy Deputy Chief | India China Trade News

14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. ए.एन. प्रमोद ने डिप्टी चीफ ऑफ नेवल स्टाफ का पद संभाला

  • 1 अगस्त तक वाइस एडमिरल प्रमोद भारतीय नौसेना के डिप्टी चीफ ऑफ नेवल स्टाफ (DCNS) का पदभार संभाला।
  • ए.एन. प्रमोद ने वाइस एडमिरल तरुण सोबती की जगह ली।
  • वाइस एडमिरल प्रमोद कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर एक्सपर्ट हैं। साथ ही नेवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर भी हैं।
  • वाइस एडमिरल प्रमोद 1 जुलाई 1990 भारतीय नौसेना में कमीशन हुए थे।
  • वाइस एडमिरल प्रमोद अप्रैल 2022 में नौसेना मुख्यालय में असिस्टेंट चीफ ऑफ नेवल स्टाफ बने।
  • जनवरी 2024 में वाइस एडमिरल के पद पर प्रमोट होकर डायरेक्टर जनरल नेवल ऑपरेशन्स (DGNO) अपॉइंट हुए।
  • वाइस एडमिरल प्रमोद 2025-26 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय नौसेना की समुद्री रणनीति और अभियानों के प्रमुख योजनाकारों में शामिल रहे।
  • ऑपरेशन सिंदूर में योगदान के लिए वाइस एडमिरल प्रमोद को युद्ध सेवा मेडल (YSM) भी दिया गया था।
  • वाइस एडमिरल नौसेना के ऑपरेशन्स, स्ट्रेटजी, आधुनिकीकरण, युद्ध तैयारी और नौसैनिक प्रोजेक्ट्स की निगरानी करते हैं।

डिप्टी चीफ ऑफ नेवल स्टाफ भारतीय नौसेना के सबसे सीनियर ऑफिसर होते हैं।

2. एयर मार्शल तेजपाल सिंह DCAS बने

  • 1 अगस्त को एयर मार्शल तेजपाल सिंह ने भारतीय वायु सेना में डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ (DCAS) का पदभार ग्रहण किया।
  • एयर मार्शल सिंह ने पूर्व एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती की जगह ली है।
  • वह ‘कैट ए’ क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट हैं।
  • एयर मार्शल सिंह के पास 3,500+ घंटे से ज्यादा लड़ाकू विमानों की उड़ान का अनुभव है।
  • जून 1990 में एयर मार्शल सिंह ने भारतीय वायु सेना (IAF) की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन लिया था।
  • एयर मार्शल सिंह 2018 में एयर कमांडर के पद अपॉइंट हुए थे और फरवरी 2023 में एयर वाइस मार्शल बने थे।
  • एयर मार्शल सिंह की सेवा के लिए उन्हें जनवरी 2011 में वायु सेना मेडल और जनवरी 2021 में अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।
  • 2023 से 2026 तक एयर मार्शल सिंह ने इंडियन एयर फोर्स हेडक्वाटर्र कई ऑपरेशन्स को लीड किया।
  • डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ का काम चीफ ऑफ एयर स्टाफ (CAS) को रणनीतिक एवं प्रशासनिक फैसलों में मदद करना होता है।

डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ भारतीय वायु सेना के मुख्यालय में एक वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी होता है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

3. टेनिस प्लेयर रामकुमार, विजय सुंदर की जोड़ी ने बॉन ओपन 2026 जीता

  • 2 अगस्त को भारत के टेनिस प्लेयर रामकुमार रामनाथन और विजय सुंदर प्रशांत ने आज बॉन ओपन 2026 में डबल्स का खिताब जीता।
  • बिना सीडिंग वाले इन भारतीय खिलाड़ियों ने एक घंटे 31 मिनट तक चले फाइनल में इंग्लैंड के स्कॉट डंकन और स्वीडन के एडम हेइनोनन को 7-6(4), 6-3 से हराया।
  • ये रामकुमार का इस साल का दूसरा ATP चैलेंजर डबल्स जीत है। इससे पहले उन्होंने टेक्सास स्पाइन एंड जॉइंट चैलेंजर मेन्स चैंपियनशिप जीती थी।
  • 31 साल के रामकुमार अब अपने करियर में 13 ATP चैलेंजर खिताब जीत चुके हैं।
  • विजय सुंदर ने साल 2024 में अपने करियर की बेस्ट ATP ग्रुप रैंकिंग 80 हासिल की थी।
  • बॉन ओपन, जर्मनी के बॉन शहर में क्ले कोर्ट पर खेला जाने वाला एक प्रोफेशनल पुरुष टेनिस टूर्नामेंट है।
  • ये टूर्नामेंट में ATP चैलेंजर टूर का हिस्सा है, जो 27 जुलाई से 2 अगस्त तक खेला गया था।

4. ग्लासगो कॉमनवेल्थ में भारत ने एक दिन में 8 गोल्ड जीते

  • 1 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों ने 7 बॉक्सिंग गोल्ड समेत कुल 8 गोल्ड जीते।
  • महिला कैटेगरी में प्रीति पवार ने 54 किग्रा कैटेगरी में, जैस्मिन लांबोरिया ने 57 किग्रा कैटेगरी में, साक्षी चौधरी ने 51 किग्रा कैटेगरी में, प्रिया घंघास ने 60 किग्रा कैटेगरी में और अरुंधति चौधरी ने में गोल्ड जीते।
  • पुरुष कैटेगरी में सचिन ने 60 किग्रा कैटेगरी में और अंकुश पंघाल ने 70 किग्रा में गोल्ड जीता।
  • इसके साथ ही पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह ने ब्रॉन्ज जीता और वे 5 और 10 हजार मीटर कैटेगरी में मेडल जीतने वाले पहले एथलीट बने।
  • भारत ने अब तक कुल 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज जीते और भारत चौथे नंबर पर है।

मिसलीनियस (Miscellaneous)

5. भारत-चीन के बीच दोबारा व्यापार शुरू हुआ

  • 1 अगस्त को भारत और चीन के बीच सिक्किम में स्थित नाथुला दर्रे से बॉर्डर ट्रेड छह साल बाद शुरू हुआ।
  • साल 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान सीमा पर तनाव के चलते ये व्यापार पूरी तरह बंद था।
  • ये व्यापार पूर्वी सिक्किम के नाथू ला दर्रे और उत्तराखंड के लिपु लेख दर्रे से शुरू हुआ।
  • इससे पहले भारत के नाथू ला दर्रे से होकर गुजरने वाला पुराना रेशम मार्ग जुलाई, 2006 में दोबारा खोला गया था।
  • इससे दोनों देशों के नाथू ला दर्रे के आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि लाने में भी मदद मिलने की उम्मीद थी।
  • नाथू ला दर्रे से होकर गुजरने वाला सीमा व्यापार आधिकारिक तौर पर हर साल मई से नवंबर तक लगभग छह महीने के लिए खुला रहता है।
  • दोनों देशों के बीच ये व्यापार सप्ताह में सोमवार से गुरुवार तक संचालित होगा।
  • इस साल पहले फेज में 38 रजिस्टर्ड स्थानीय व्यापारियों को पास दिए गए हैं, जो हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों सहित लगभग 36 स्वीकृत वस्तुओं को आपस में एक्सचेंज करेंगे।
  • इसके साथ ही लगभग छह साल के बाद हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शिपकी-ला के रास्ते भारत और चीन के बीच भी सीमा-पार व्यापार फिर से शुरू हुआ है।
  • 1962 के बाद 6 जुलाई 2006 को यानी, 44 साल के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार के लिए बॉर्डर खोला गया था।

1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद नाथुला दर्रा से व्यापार पहली बार बंद किया गया था।

6. डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट ‘जलावतरण’ नौसेना में शामिल

  • 1 अगस्त को कोलकाता के टीटागढ़ में डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (DSC) प्रोजेक्ट का पांचवां और आखिरी जहाज डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट यानी, DSCA24 जलावतरण लॉन्च किया।
  • ये जहाज पानी के भीतर ऑपरेट किया जा सकता है। इसका उपयोग नौसेना के गोताखोरों को समुद्र में विभिन्न अभियानों में सहायता देने के लिए किया जाता है।
  • इस जहाज का उपयोग समुद्र के भीतर मरम्मत, निरीक्षण, खोज और बचाव जैसे कामों के लिए किया जाता है।
  • इस जहाज को ‘इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग’ के नेवल नियमों और कानूनों के अनुसार डिजाइन और तैयार किया गया है।
  • DSC A24 इस मेक इन इंडिया के तहत बनाया गया इस प्रोजेक्ट का पांचवां और आखिरी जहाज है।
  • DSC A24 में बड़ा डेक एरिया, जिससे डाइविंग उपकरण और टीम के साथ काम करना आसान होता है।
  • ये ऊंची लहरों और कठिन समुद्री परिस्थितियों में भी प्रभावी ढंग से संचालन कर सकता है। ये आधुनिक डाइविंग सिस्टम से लैस, जो ऑपरेशनल डाइविंग मिशनों के लिए उपयुक्त हैं।

इस प्रोजेक्ट के पहले जहाज (DSC A20) को दिसंबर 2025 में कोच्चि में नौसेना में शामिल किया गया था।

आज का इतिहास

  • 1492 में प्रसिद्ध खोजकर्ता क्रिस्टोफर कोलंबस ने स्पेन से अपनी पहली यात्रा शुरू की थी।
  • 1886 में राष्ट्रकवि हिंदी कवि और लेखक मैथिलीशरण गुप्त का जन्म हुआ।
  • 1948 में भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग की स्थापना हुई।
  • 1994 में भारत में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में पहला सफल हार्ट ट्रांसप्लांट हुआ।

————————–

ये खबर भी पढ़ें..

भारत में अब टेलीकॉम इक्विपमेंट बनाए जाएंगे:वॉरफेयर शैलो वॉटरक्राफ्ट मछलीपट्टनम नौसेना में शामिल, 1 अगस्त के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!