Vijender Singh Boxing Council Member

Vijender Singh Boxing Council Member


  • Hindi News
  • Career
  • Vijender Singh Boxing Council Member | Ilaiyaraaja PadmaPani Award

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत दौरे पर आए। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘गाइडेड पिनाका’ रॉकेट सिस्टम को हरी झंडी दिखाई। विजेंदर सिंह एशियन बॉक्सिंग काउंसिल के मेंबर बने।

ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. UAE राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत दौरे पर

19 जनवरी को संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत दौरे पर आए।

नई दिल्ली में UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

  • राष्ट्रपति शेख मोहम्मद का ये 5वां भारत दौरा है।
  • राष्ट्रपति बनने के बाद शेख मोहम्मद की ये तीसरी भारत यात्रा है।
  • इससे पहले भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर दिसंबर 2025 में 16वीं भारत-UAE की बैठक और भारत-UAE वार्ता में हिस्सा लेने अबुधाबी गए थे।
  • इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 के अंत और 2024 के दौरान कई बार UAE का दौरा किया है।
  • भारत BRICS 2026 समिट की भी मेजबानी करेगा।

2. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘गाइडेड पिनाका’ रॉकेट सिस्टम को हरी झंडी दिखाई

19 जनवरी को नागपुर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘गाइडेड पिनाका’ रॉकेट सिस्टम को हरी झंडी दिखाई।

रक्षामंत्री ने SDAL की मीडियम कैलिबर एम्युनिशन फैसिलिटी का भी उद्घाटन किया।

  • गाइडेड पिनाका को प्राइवेट कंपनी सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) ने बनाया है।
  • इसी प्लांट से अब गाइडेड पिनाका की पहली खेप आर्मेनिया (पश्चिम एशिया में स्थित देश) भेजी गई है।
  • भारत ने 30 दिसंबर को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट (LRGR-120) की पहली सफल फ्लाइट टेस्टिंग की थी।

विदेश (INTERNATIONAL)

3. एन.चंद्रबाबू नायडू ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लिया

19 जनवरी को स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की 56वीं बैठक शुरू हुई।

WEF की 56वीं बैठक में दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं।

  • इस बैठक में हिस्सा लेने आंध्र प्रदेश के सीएम एन.चंद्रबाबू नायडू दावोस पहुंचे।
  • इस यात्रा के दौरान सीएम नायडू 36 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
  • इसमें 30 से ज्यादा विदेश मंत्री, 60 से ज्यादा वित्त मंत्री शामिल होंगे।
  • WEF में उभरते ग्लोबल मुद्दों, नए ट्रेंडस पर चर्चा की जाती है।

नियुक्ति (APPOINTMENT)

4. बॉक्सर विजेंदर सिंह एशियन बॉक्सिंग काउंसिल के मेंबर बने

18 जनवरी को इंडियन बॉक्सर विजेंदर सिंह एशियन बॉक्सिंग काउंसिल के मेंबर अपॉइंट किए गए हैं।

विजेंदर सिंह 2008 बीजिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज जीतने वाले पहले बॉक्सर थे।

  • विजेंदर ने 2009 में विश्व चैम्पियनशिप और 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

अवॉर्ड (AWARD)

5. संगीतकार इलैयाराजा को ‘पद्मपाणि’ पुरस्कार

संगीतकार इलैयाराजा को 11वें अजंता-एलोरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान प्रतिष्ठित ‘पद्मपाणि’ पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

‘पद्मपाणि’ पुरस्कार में एक पद्मपाणि चिन्ह, एक सर्टिफिकेट और 2 लाख रुपए का नकद पुरस्कार शामिल है। (संगीतकार इलैयाराजा फाइल फोटो)

  • 11वां अजंता-एलोरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 28 जनवरी से 1 फरवरी तक महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित किया जाएगा।
  • ये आयोजन भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सहयोग से किया जाएगा।
  • इससे पहले जावेद अख्तर, सई परांजपे और ओम पुरी जैसे दिग्गज फिल्म हस्तियों को यह पुरस्कार मिल चुका है।

निधन (DEATH)

6. चाइनीज एक्टर और मार्शल आर्ट मेस्ट्रो ब्रूस लेउंग सिउ-लुंग का निधन

चाइनीज एक्टर और मार्शल आर्ट मेस्ट्रो ब्रूस लेउंग सिउ-लुंग का 14 जनवरी को निधन हो गया। वे 77 साल के थे।

18 जनवरी को उनके परिचितों ने ब्रूस लेउंग की मौत की खबर दी।

  • लेउंग का करियर 1970 में शुरू हुआ और बहुत जल्द ही उन्हें पहचान मिल गई थी।
  • वे ‘द लेजेंडरी फोक’ और इसके सीक्वल फिस्ट ऑफ फ्यूरी में देशभक्त हीरो चेन जेन के रोल से दुनियाभर में मशहूर हुए।

आज का इतिहास

20 जनवरी: 2009 में बराक ओबामा अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे।

  • 1957 में भारत के पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ट्रांबे (मुंबई) में देश के पहले परमाणु रिएक्टर ‘अप्सरा’ का उद्घाटन किया था।
  • 1972 में अरुणाचल प्रदेश केंद्र शासित प्रदेश बना और मेघालय को राज्य का दर्जा मिला था।
  • 2006 में नासा ने प्लूटो के लिए ‘न्यू होराइजन’ अंतरिक्ष यान का लॉन्च किया था।

——————- करेंट अफेयर्स की ये खबर भी पढ़ें…

पीएम ने 2 अमृत-भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया; भारतीय मूल के अजय बंगा गाजा पुनर्निर्माण के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल

पीएम मोदी ने असम में दो अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। इंडियन कोस्ट गार्ड और जापान कोस्ट गार्ड ने जॉइंट ड्रिल की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भीमन्ना खंड्रे का निधन हुआ। पढ़ें पूरी खबर….

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!