अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सिरसा की टीम बनी चैंपियन:केहरवाला के जय भादु को किया सम्मानित, भिवानी की टीम को हराया
सिरसा जिले के रानिया क्षेत्र के गांव केहरवाला स्थित स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र जय भादु ने अंडर-14 स्टेट लेवल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने सिरसा की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए फाइनल मुकाबले में भिवानी की टीम को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत से उन्होंने स्कूल, गांव और जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में जीत के बाद जय भादु के स्कूल पहुंचने पर स्टाफ द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। शिक्षकों ने युवा खिलाड़ी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच और स्कूल स्टाफ को दिया सफलता का श्रेय जय भादु मूल रूप से गांव कालूआना के निवासी हैं और वर्तमान में स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केहरवाला में 8वीं कक्षा के छात्र हैं। जय भादु ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच और स्कूल स्टाफ को दिया। उन्होंने बताया कि कोच और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और प्रतियोगिता के लिए बेहतर तैयारी के कारण ही वह यह उपलब्धि हासिल कर पाए। स्कूल प्रिंसिपल ने दी बधाई स्कूल के प्रिंसिपल रमेश झोरड़ ने जय भादु को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने युवा खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आश्वासन दिया कि स्कूल प्रबंधन खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।
Source link

