अमृतसर में पुलिस और एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई:6 हजार लीटर लाहन और दो भट्टियों समेत 1 तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर में पुलिस और एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई:6 हजार लीटर लाहन और दो भट्टियों समेत 1 तस्कर गिरफ्तार




अमृतसर के लोपोके में एक्साइज विभाग और पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर कच्ची लाहन बरामद की है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी कपिल कौशल चोगावां और एक्साइज इंस्पेक्टर जगदीप कौर की अगुवाई में की गई इस रेड को विभाग की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक उन्हें मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब तैयार करने का काम बड़े स्तर पर चल रहा है। सूचना के आधार पर एक्साइज और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से लोपोके में छापेमारी की। रेड के दौरान पुलिस ने रविंदर सिंह नामक व्यक्ति के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 36 ड्रमों में करीब 6 हजार लीटर कच्ची लाहन बरामद हुई। इसके अलावा मौके से शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली दो भट्टियों का सामान भी जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी रविंदर सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया। थाना लोपोके में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज डीएसपी कपिल कौशल ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे और गैरकानूनी शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं एक्साइज इंस्पेक्टर जगदीप कौर ने कहा कि इस तरह के धंधे में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल थाना लोपोके में आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!