आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले का दिन और स्थान बदला:अब 29 सितंबर को एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय में होगा




सागर में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आयोजित होने वाले युवा संगम कार्यक्रम के दिन और स्थान में बदलाव किया गया है। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला कार्यक्रम अब 29 सितंबर को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय, मकरोनिया बुजुर्ग में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। पहले यह कार्यक्रम 28 सितंबर को संभागीय आईटीआई सागर में होना था। रोजगार और अप्रेन्टिसशिप मेले में होगा चयन युवा संगम में रोजगार मेला और अप्रेन्टिसशिप मेला भी लगाया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वे उपस्थित आवेदकों का साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदों के लिए चयन करेंगे। स्वरोजगार योजनाओं की मिलेगी जानकारी कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की ओर से संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पात्र युवाओं को योजनाओं के तहत ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया जाएगा। ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी रोजगार मेले में साक्षात्कार के लिए आने वाले आवेदकों को रोजगार कार्यालय का पंजीयन, समग्र आईडी, दो पासपोर्ट साइज फोटो और शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची व प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!