महराजगंज CHC में बढ़े खांसी-जुकाम और बुखार के मरीज:बदलते मौसम और बारिश से बढ़ी संख्या; डॉक्टर ने दी सावधानी बरतने की सलाह
महराजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इन दिनों खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बदलते मौसम और लगातार बारिश के कारण बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल आने वालों में बच्चे, बुजुर्ग और सभी उम्र के लोग शामिल हैं। डॉक्टर रोमा गुप्ता ने बताया कि मौसम बदलने से सर्दी, खांसी और बुखार जैसी आम बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों को बारिश में भीगने से बचने, साफ पानी पीने और खानपान पर ध्यान देने को कहा। ठंडे पानी और खुले में बिकने वाले खाने से भी बचने की सलाह दी। डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि बुखार, खांसी या जुकाम के संकेत दिखें तो लापरवाही न करें, समय पर डॉक्टर से सलाह लें। बिना सलाह के घर पर दवा लेने से बचें। साफ-सफाई रखें और बीमार होने पर दूसरों से दूरी बनाए रखने की गुजारिश की।
Source link

