इंदौर में CCTV से ढूंढ निकाली भगवान की प्रतिमा:नाबालिग से वापस ली; पुलिस ने पूछा तो कहा- मुझे आर्ट का शौक, प्रतिमा अच्छी लगी थी
परदेशीपुरा पुलिस ने भगवान की प्रतिमा गायब होने के मामले में नाबालिग तक पहुंची। पुलिस ने नाबालिग से प्रतिमा भी वापस ली। कुछ दिन पहले इस मामले में थाने पर शिकायत की थी। परदेशीपुरा टीआई आरडी कानवा ने बताया कि पिछले दिनों थाना क्षेत्र में एक महिला ने उनके यहां से भगवान की प्रतिमा गायब होने की शिकायत की थी। महिला पिछले कई सालों से प्रतिमा बनाने का काम करती आ रही है। यहां से एक प्रतिमा गायब हो गई थी। हालांकि प्रतिमा की कीमत करीब 10 हजार रुपए की थी, प्रतिमा पूरी तरह से तैयार नहीं थी उसे तैयार किया जा रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसके बाद पुलिस एक नाबालिग तक पहुंची, जो यहां से प्रतिमा लेकर चला गया था। पुलिस ने उससे प्रतिमा वापस ली और कार्रवाई की। जब पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ की तो पता चला कि बच्चे को आर्ट का शौक था और प्रतिमा उसे अच्छी लगी थी इसलिए वह उठा कर ले गया था।
Source link

