इलाज के दौरान दो साल के बच्चे की मौत:बस्ती में परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल में किया हंगामा




बस्ती के दक्षिण दरवाजा स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सक और अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना और दक्षिण दरवाजा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। तबीयत बिगड़ने पर कराया था भर्ती बताया गया कि सल्टौआ कस्बे के निवासी एक परिवार के दो वर्षीय बच्चे की तबीयत खराब थी। परिजन उसे इलाज के लिए दक्षिण दरवाजा स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां इलाज के दौरान सोमवार रात बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी स्थिति मामले की जानकारी होने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और परिजनों को शांत कराया। पुरानी बस्ती थाना प्रभारी शशांक शेखर राय ने बताया कि बच्चे की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की गहन जांच की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!