उदयपुर-शालीमार ट्रेन रद्द:12 और 13 दिसंबर को नहीं चलेगी, पैसेंजर यार्ड में चल रहा काम
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल पर स्थित झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में री-मॉडलिंग का काम होने जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के कारण उदयपुर सिटी से शालीमार के बीच चलने वाली ट्रेन 12 और 13 दिसंबर को रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन उदयपुर से खुलकर शालीमार जाती है। वहां से वापस उदयपुर आती है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में इस ट्रेन का संचालन बंद रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया- झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में ट्रैक और सिग्नल सिस्टम को सुधारने के लिए री-मॉडलिंग का काम किया जा रहा है। इस वजह से इस रूट पर ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस 2 दिनों तक नहीं चलेगी। रद्द हुई ट्रेनें रेलवे का कहना हैं कि झारसुगुड़ा यार्ड में होने वाला यह काम रेल संचालन को सुरक्षित और समय पर चलाने के लिए किया जा रहा है। इस कार्य के दौरान इस रूट से ट्रेनों का गुजरना संभव नहीं होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इस रद्दीकरण की जानकारी पहले ही जारी कर दी है, ताकि लोग स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जान सकें।
Source link

