ऊना में चिट्टे सहित पंजाब के 2 युवक अरेस्ट:नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का एक्शन; 10.29 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद

ऊना में चिट्टे सहित पंजाब के 2 युवक अरेस्ट:नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का एक्शन; 10.29 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद




ऊना जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। मैहतपुर पुलिस ने भटोली में शिव मंदिर के पास से पंजाब के रोपड़ जिले के 2 युवकों को 10.29 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नंगल निवासी राहुल कुमार और दवेटा निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। इन दोनों के खिलाफ मैहतपुर पुलिस थाना में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच का उद्देश्य फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी जुटाना है, ताकि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा सके। यह कार्रवाई शनिवार देर शाम मैहतपुर थाना के एएसआई नागिंदर पाल के नेतृत्व में एसआईयू ऊना की टीम ने की। भटोली शिव मंदिर के पास नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोका गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल सवार युवकों से 10.29 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक राहुल कुमार और पीछे बैठे अभिषेक को हिरासत में ले लिया। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने इस संबंध में पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!