शिमला के बाद चंबा में मर्डर, 3 आरोपी गिरफ्तार:परिजनों ने चंबा-तीसा सड़क पर दिया धरना, पत्नी और दो छोटे बच्चे पीछे छूटे

शिमला के बाद चंबा में मर्डर, 3 आरोपी गिरफ्तार:परिजनों ने चंबा-तीसा सड़क पर दिया धरना, पत्नी और दो छोटे बच्चे पीछे छूटे




शिमला के बाद अब चंबा जिले में हत्या का मामला सामने आया है। चुराह क्षेत्र के युवक हरविन्द्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच जारी है। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर कल्हेल पुल के नीचे रविवार सुबह चुराह के राख मलोगा गांव निवासी हरविन्द्र सिंह (25 साल) का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए चंबा-तीसा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। लोगों के विरोध के बाद पुलिस हरकत में आई और थाना प्रभारी (SHO) अशोक कुमार के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय जानकारी और अन्य सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार घंटे के भीतर हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल वाहन को भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पत्नी से शनिवार शाम हुई थी आखिरी बात मृतक की पत्नी मंजू ने बताया कि शनिवार शाम को उनकी हरविन्द्र सिंह से फोन पर बातचीत हुई थी। उस समय वह अपने कमरे में मौजूद थे और सामान्य तरीके से बात कर रहे थे। वह किसी तरह की परेशानी या घबराहट में नहीं लग रहे थे। इसके बाद सुबह उनका शव नाले में मिला, जिसके बाद पत्नी ने हत्या की आशंका जताई। 2 बच्चे पत्नी पीछे छूटी हरविन्द्र सिंह और मंजू की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे हैं। पिता की मौत से बच्चों के सिर से हमेशा के लिए साया उठ गया है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!