ऊना में 600 लोगों ने किया योगाभ्यास:MLA सत्ती बोले-योग संतुलित जीवन का आधार; हिमकैप्स कॉलेज में जिलास्तरीय कार्यक्रम करवाया
ऊना जिले में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम बढेड़ा स्थित हिमकैप्स नर्सिंग एंड लॉ कॉलेज में हुआ। इसमें प्रशिक्षुओं, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों और स्थानीय लोगों सहित लगभग 600 प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया। आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में भी जानकारी दी। यह योग सत्र एक घंटे तक चला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त ऊना विनय मोदी ने योग को ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त अमूल्य विद्या बताया। उन्होंने कहा कि योग ने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई है। मोदी ने ‘करें योग, रहें निरोग’ के मंत्र को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। सहायक आयुक्त ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर और मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे व्यक्ति तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित होता है। उन्होंने युवाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण की धुरी बताते हुए कहा कि योग उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाता है। विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. किरण शर्मा ने जानकारी दी कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पिछले एक माह से जिले भर में प्री-योग दिवस गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के तहत विभिन्न स्थानों पर योग शिविर और जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। योग के महत्व की दी जानकारी इन शिविरों में आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों और चिकित्सकों ने लोगों को योग के महत्व और नियमित योगाभ्यास के लाभों से अवगत कराया। डॉ. शर्मा ने लोगों से योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त, जिला भाजपा कार्यालय ऊना में भी योग दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधायक सतपाल सत्ती ने कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास किया। पतंजलि योग समिति ऊना के प्रभारी यशपाल ठाकुर और बलदेव डोगरा ने सभी को योगाभ्यास करवाकर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। समिति ऊना के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का थैंक्स कहा
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल थानाकलां में हुए योग कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ योगाभ्यास किया। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा और पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता टिक्का शिवेंद्र पाल ने गौशाला थानाखास में हुए योग कार्यक्रम में शिरकत की।
Source link

