एम्स की टीम का जेके लोन, NMCH व SSB दौरा:7 सदस्य कमेटी ने लेबर रूम, ओटी व वार्डो का जायजा लिया
कोटा के सरकारी हॉस्पिटल में प्रसुताओं की मौत व तबीयत बिगड़ने के मामले में जांच के लिए एम्स की टीम कोटा पहुंची। 7 डॉक्टर्स की टीम ने जेके लोन हॉस्पिटल, न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH ) व सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक (SSB) का दौरा किया। हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम में 6 डॉक्टर दिल्ली के व एक डॉक्टर जोधपुर से शामिल है। इनमें दो गाइनेकोलॉजिस्ट (दिल्ली व जोधपुर), माइक्रोबायोलॉजी, एनेस्थीसिया, पीड़ियाट्रिक्स, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन के है। बता दें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बात की थी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 7 सदस्यीय उच्चस्तरीय चिकित्सा विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। जिसके बाद आज दिल्ली एम्स की गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. रीता माहे की अगुवाई में डॉ. असुरी कृष्णा (सर्जिकल), डॉ. कैगनदीप सिंह (माइक्रोबायोलॉजी), डॉ.दालिम बैद्य ( एनेस्थीसिया), डॉ अंकित वर्मा ( पीडियाट्रिक्स) डॉ. एंजेल रंजन सिंह (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) व जोधपुर एम्स से डॉ. मनीषा झिरवाल ( गाइनेकोलॉजिस्ट) की टीम कोटा पहुंची। टीम ने हॉस्पिटल्स में ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की कार्यप्रणाली, एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर), संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था व अन्य चिकित्सा प्रक्रियाओं की समीक्षा की। हॉस्पिटल्स में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित बनाने के लिए नई एसओपी भी तैयार करेगी। सबसे पहले टीम जेके लोन हॉस्पिटल पहुंची टीम ने लेबर रूम, कॉम्पलेक्स, ऑपरेशन थिएटर (ओटी) पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड का निरीक्षण किया। ऑपरेटिंग प्रोसेस,नर्सिंग केयर, ओटी और लेबर की व्यवस्थाओं को समझा। लंच के बाद टीम न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH ) पहुंची। टीम ने वहां भी पोस्ट गायनिक वार्ड का निरीक्षण किया। स्टाफ से जानकारी ली। टीम ने ऑपरेशन थिएटर (ओटी), एसआईसीयू की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद टीम सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक (SSB ) भी गई। वहां भर्ती मरीज से मुलाकात की। स्टाफ से इलाज के बारें में जानकारी ली।
Source link

