एलपीजी उपभोक्ता 15 अगस्त से पहले कराएं e-KYC:वरना बंद हो जाएगी सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग
झुंझुनूं के एलपीजी (रसोई गैस) उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। गैस कंपनियों और स्थानीय एजेंसियों ने सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य कर दी है। उपभोक्ताओं को 15 अगस्त तक आधार आधारित सत्यापन पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर घरेलू दर (सब्सिडी) पर मिलने वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद हो सकती है। 15 अगस्त के बाद सब्सिडी वाले सिलेंडर की बुकिंग हो सकती है बंद गैस कंपनियों ने फर्जी कनेक्शन रोकने और पात्र उपभोक्ताओं तक सब्सिडी का लाभ पहुंचाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य की है। जिन उपभोक्ताओं का आधार और बायोमेट्रिक सत्यापन 15 अगस्त तक पूरा नहीं होगा, वे सब्सिडी वाले सिलेंडर की बुकिंग नहीं करा सकेंगे। गैस एजेंसी जाकर करा सकते हैं ई-केवाईसी उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर आधार कार्ड और गैस डायरी (कंज्यूमर बुक) के साथ बायोमेट्रिक सत्यापन कराकर ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं। मोबाइल ऐप से भी उपलब्ध है सुविधा ई-केवाईसी ऑनलाइन भी की जा सकती है। संबंधित गैस कंपनी के आधिकारिक ऐप जैसे My LPG App, IndianOil One, HP Gas और Bharatgas App के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन या ओटीपी आधारित ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है। अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करने की अपील झुंझुनूं की गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तारीख तक इंतजार न करें। समय रहते ई-केवाईसी पूरी करा लें, ताकि बाद में गैस बुकिंग या सब्सिडी मिलने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
Source link

