कंगना रनौत के बयान पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन:कटिहार में पुतला फूंका, माफी न मांगने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

कंगना रनौत के बयान पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन:कटिहार में पुतला फूंका, माफी न मांगने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी




कटिहार में गुरुवार, 30 जुलाई को भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में शहीद चौक पर आयोजित किया गया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजुमन कौसर उर्फ आम्रपाली यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने उनके बयान को जनभावनाओं और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया। प्रदर्शन के दौरान सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पोस्टर लेकर विरोध दर्ज कराया और उनके खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कंगना रनौत से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजुमन कौसर उर्फ आम्रपाली यादव ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़े मुद्दों पर आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कंगना रनौत से देश की जनता से माफी मांगने की अपील की। सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कहा कि कंगना रनौत के बयान से समाज के एक बड़े वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सार्वजनिक माफी नहीं मांगी गई, तो कांग्रेस आने वाले दिनों में पूरे जिले में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को तेज करेगी। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास, इंटक अध्यक्ष संतोष यादव, शंभू शरण गुप्ता, रिया कुमारी, ईशा, आंचल, अनुराधा, चांदनी, प्रीति कुमारी, नंदिनी सिंह, पुष्पा देवी, भारती रानी, आरोही कुमारी, निशा भारती, मनीषा कुमारी, पूजा कुमारी, मोनिका, नीतू कुमारी, सोनम, सोनी और पलक सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!