कमर्शियल सिलेंडर ने बिगाड़ा जायके का स्वाद:गोरखपुर में कबाब पराठा और डोसा 10 रुपए महंगा, अन्य डिश का भी बढ़ेगा रेट

कमर्शियल सिलेंडर ने बिगाड़ा जायके का स्वाद:गोरखपुर में कबाब पराठा और डोसा 10 रुपए महंगा, अन्य डिश का भी बढ़ेगा रेट




1 मई को कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी के बाद गोरखपुर के रेस्टोरेंट और कैफे संचालकों की दिक्कत बढ़ गई है। अब पहले से कहीं ज्यादा लागत लगने की वजह उसको मैनेज करना मुश्किल हो रहा है। सिलेंडर की किल्लत को देखते हुए चटोरी गली के अधिकतर दुकानदारों ने वहां की फेमस डिश कबाब पराठा का रेट पहले से ही 10 रुपए बढ़ा रखा है। सिलेंडर का रेट बढ़ने के बाद मेन्यू के अन्य डिश की रेट बढ़ाने की तैयारी में हैं। वहीं साऊथ इंडियन एंड चाइनीज की दुकान पर पर भी रेट में बदलाव देखने को मिला। डोसा और चाऊमीन और इडली के रेट में 10 रुपए बढ़ा दिया गया है। दुकानदारों का साफ कहना है कि सिलेंडर इतना महंगा मिल रहा तो कुछ को करना ही पड़ेगा। आम लोगों के जेब पर असर
कमर्शियल सिलेंडर की रेट बढ़ने का सीधा असर आदमी के जेब पर भी पड़ रहा है। शहर के तमाम रेस्टोरेंट और कैफे में मेन्यू के रेट बढ़ गए हैं। इन जगहों पर आम जतना ही ज्यादा संख्या रोज पहुंचती है। अब हर खाने पीने की चीजों में उन्हें कम से कम 10 रुपए अधिक भुगतान करना पड़ेगा। चटोरी गली की सबसे ज्यादा डिमांडिंग डिश कबाब पराठा के लिए तो पहले से 10 रुपए ज्यादा देते थे। अब अन्य डिशों की रेट भी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। सिलेंडर का रेट बढ़ना मुसीबत
चटोरी गली स्थित सिंह बर्गर रेस्टोरेंट के ओनर रितेश सिंह ने बताया कि एक तो सिलेंडर बड़ी ही मुश्किल से मिल रही। जिसकी वजह से कबाब पराठा का रेट बढ़ाना पड़ा था। ऊपर से कमर्शियल का रेट बढ़ जाना हमारे लिए और मुसीबत बन गया है। अब लागत ज्यादा लगेगी तो अन्य डिश के रेट भी मजबूरी में बढ़ाने पड़ेंगे। इसके लिए अन्य दुकानदारों से बातचीत की जा रही है। सभी के राय मशवरे के बाद ही फैसला लिया जाएगा। लेकिन बिना रेट बढ़ाएं काम नहीं चलने वाला है। बिना रेट बढ़ाए नहीं चलेगा काम
वहीं यादव कुल्फी के ओनर ने बताया कि अब तक हमने किसी भी डिश का रेट नहीं बढ़ाया था। लेकिन उसके बिना अब काम नहीं चलने वाला है। सिलेंडर का रेट एक ही बार 1,000 तक बढ़ा दिया गया। जिससे हम सभी कारोबारी परेशान हैं। हम पहले से कैसे भी मैनेज कर रहे थे। लेकिन अब तो हर डिश का रेट बढ़ाना ही पड़ेगा। क्योंकि गैस पर ही सभी को पकाना है। हालांकि रेट ज्यादा भी नहीं बढ़ाया जा सकता है, नहीं तो कस्टमर्स नहीं आएंगे। उन्होंने बताया कि मेन्यू में शामिल कबाब पराठा, समोसा, डोसा, इडली, चाइनीज डिश, चाट और अन्य के रेट कम से कम 10 रुपए बढ़ सकते हैं। जिससे लागत और लाभ में थोड़ा सा बैलेंस बन सकेगा। डोसा-चाऊमीन के रेट भी बढ़ें
वहीं चटोरी गली में स्थित साऊथ इंडियन एंड चाइनीज रेस्टोरेंट में भी मेन्यू में बदलाव देखने को मिला। जहां बिकने वाले डोसा, चाऊमीन और इडली के रेट को पहले से ही 10 रुपए बढ़ाया गया था। लेकिन अब अन्य डिश के रेट बढ़ाने की भी तैयारी चल रही है। वहां के ओनर मुकेश यादव ने बताया कि सिलेंडर इतना महंगा हो गया कि अगर मेन्यू का रेट नहीं बढ़ाया तो दुकान बंद करने की नौबत आ सकती है। सब काम उसी पर होना है। एक तो सिलेंडर मुश्किल से मिल रहा ऊपर से दोगुने रेट पर।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!