कवर्धा में 6 जुआरी गिरफ्तार, कैश समेत 4 बाइक जब्त:पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, पुलिस बोली- अवैध गतिविधियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

कवर्धा में 6 जुआरी गिरफ्तार, कैश समेत 4 बाइक जब्त:पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, पुलिस बोली- अवैध गतिविधियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान




कवर्धा पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम कुआंमालगी में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल चौकी दामापुर, थाना कुंडा पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कुआंमालगी में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ जुआरियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर कुल 6 जुआरियों को मौके से पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में इस्तेमाल किए गए 52 पत्ती ताश, 6,000 रुपए कैश, 6 मोबाइल और 04 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। जब्त सामग्री को विधिवत कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अपने आसपास संचालित किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस ने दोहराया है कि जिले में भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!