मॉब लिंचिंग मामले में मुख्य आरोप ने किया सरेंडर:नालंदा में 2 की मौत हुई थी, अब तक 6 की गिरफ्तारी हो चुकी है
नालंदा में मॉब लिचिंग के मामले में मुख्य आरोपी दीनानाथ शरण ने बिहारशरीफ न्यायालय में सरेंडर किया है। मामले में 2 की मौत हुई थी पुलिस अब आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। राजगीर डीएसपी संजीत कुमार ने बताया कि इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया था। एसआईटी ने घटना के बाद से ही वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को आधार बनाकर आरोपियों की पहचान की और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश बनाए रखा था। मामला रागगीर थाना क्षेत्र का है। दो की मौत हुई थी
डीएसपी ने बताया कि इस मामले में अब तक सभी 06 सत्यापित आरोपियों की गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण हो चुका है। अनुसंधान अब अपने अंतिम चरण में है और पुलिस जल्द ही न्यायालय में आरोप-पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि आरोप-पत्र दाखिल करने के तुरंत बाद न्यायालय से मामले की सुनवाई ‘स्पीडी ट्रायल’ के माध्यम से कराने का विशेष अनुरोध किया जाएगा, ताकि दोषियों को उनके कृत्यों की सजा यथाशीघ्र मिल सके।
दरअसल, 15 जून की रात राजगीर के झुनुकिया बाबा मंदिर के पास चोरी के संदेह में पिंटू और श्रवण की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। मृतक दीपनगर थाना क्षेत्र के गंजपर के रहने वाले थे।
Source link

