कुरुक्षेत्र में सफाई कर्मियों पर प्रशासन की सख्ती:पुलिस ने 40 से ज्यादा कर्मी हिरासत में लिए; 45 टिप्पर स्टेशन से बाहर निकाले




कुरुक्षेत्र शहर में 24 दिन से ठप पड़ी सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए शनिवार शाम को प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। प्रशासन ने पहले पुलिस की मदद से धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। फिर नगर परिषद के ठेकेदार ने पुलिस बल की मौजूदगी में 45 से ज्यादा टिप्पर ट्रकों को बाहर निकाला। शनिवार शाम करीब साढ़े 7 बजे पुलिस बल टिप्पर स्टेशन पहुंचा। डीएमसी अमन कुमार और डीएसपी गुरविंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने धरने पर बैठे कर्मचारियों से शांतिपूर्वक जगह खाली करने के लिए बातचीत की। कर्मचारियों ने पहले विरोध किया और नारेबाजी की, लेकिन पुलिस बल बढ़ने के बाद वे धरनास्थल से उठ गए। रास्ते में ही हिरासत में लिए सफाई कर्मी गुस्साए कर्मचारी नारेबाजी करते हुए बस अड्डे की तरफ जाने लगे। इसी दौरान पुलिस ने 40 से ज्यादा कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। यहां से उन्हें थानेसर शहर थाना ले जाया गया। कर्मचारियों के हटते ही टिपर स्टेशन का रास्ता खुल गया और एक-एक करके टिप्पर बाहर निकालने शुरू कर दिए। दर्जन से ज्यादा टिप्पर नहीं हुए स्टार्ट स्टेशन से टिप्पर बाहर निकालने की कार्रवाई के दौरान प्रशासन के सामने दूसरी परेशानी भी खड़ी हो गई। करीब दर्जनभर टिप्पर स्टार्ट ही नहीं हुए। कई टिप्परों के टायरों में हवा नहीं थी और कुछ में पंक्चर मिले। कई टिप्पर लॉक थे और उनकी चाबियां भी नहीं मिलीं। इसके बाद ठेकेदार ने मौके पर मिस्त्री बुलाया और खराब टिप्परों को ठीक कराने का काम शुरू कर दिया। डोर-टू-डोर कचरा उठाने की तैयारी डीएमसी अमन कुमार ने कहा कि जो टिप्पर चलने की स्थिति में हैं, उनसे शनिवार रात से ही डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जो टिप्पर खराब हैं, उन्हें भी रात में ही ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार से पूरे शहर में टिप्परों के जरिए कूड़ा उठाने का दावा किया गया है। रोका तो पुलिस की लेंगे मदद डीएमसी ने कहा कि अगर हड़ताल पर बैठे कर्मचारी कूड़ा उठाने के काम में दोबारा बाधा डालते हैं, तो पुलिस की मदद ली जाएगी। रविवार से घर-घर से कूड़ा उठाया जाएगा और कूड़ा प्वाइंट्स की भी सफाई कराई जाएगी। इसके बाद लगातार कूड़ा उठाने की कार्रवाई चलती रहेगी। शहर में करीब 200 कूड़ा प्वाइंट्स हैं। दिन में कैबिनेट मंत्री बेदी का पुतला फूंका शनिवार दोपहर को सफाई और दमकल कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद मंत्री का पुतला भी फूंका गया। शाम को प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई। प्रशासन की कार्रवाई से कर्मियों में रोष फैल रहा है। डीएसपी बोले- 40 से ज्यादा कर्मचारी हिरासत में DSP गुरविंद्र सिंह ने बताया कि करीब 40 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक रही और पुलिस को किसी तरह के बल प्रयोग की जरूरत नहीं पड़ी। फिलहाल प्रशासन से बातचीत चल रही है कि हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को छोड़ा जाए या नहीं। नगर परिषद से कोई खिलाफ शिकायत मिली, तो गिरफ्तारी भी हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!