बीजापुर में नक्सली डंप बरामद:बासागुड़ा में बीजीएल लांचर और ग्रेनेड समेत विस्फोटक बरामद; नक्सली संगठन का पूर्व सदस्य गिरफ्तार




बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस और डीआरजी की टीम ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। उसके पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक और नक्सली सामान बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बासागुड़ा थाना और डीआरजी की संयुक्त टीम पेगड़ापल्ली के जंगल में अभियान चला रही थी। इसी दौरान घेराबंदी कर बोगम लखमू (39) को पकड़ा गया। वह चिन्नागेलूर का रहने वाला है। पूछताछ में बोगम लखमू ने बताया कि वह पहले प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के चिन्नागेलूर DAKMS सदस्य के रूप में काम कर चुका है। उसने नक्सलियों की सामग्री और विस्फोटक छिपाकर रखने और पहुंचाने की बात भी बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से 50,050 रुपए नकद, एक बीजीएल लांचर, 18 बीजीएल सेल, 12 तीर बम, एक हैंड ग्रेनेड, .303 के 15 जिंदा राउंड, 31 बीजीएल कार्ट्रिज समेत अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर सील कर दिया और पंचनामा तैयार किया। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!