खगड़िया में मेला जा रहे युवकों से मारपीट:रास्ता देने को कहने पर विवाद, 2 युवक के सिर फोड़े, मोबाइल-रुपए छीने




खगड़िया के परबत्ता और भरतखंड थाना क्षेत्रों में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं। परबत्ता थाना क्षेत्र में मेला देखने जा रहे युवकों पर हमला किया गया, जिसमें दो युवकों के सिर फट गए और उनके मोबाइल व रुपए छीनने का आरोप है। परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में हुई पहली घटना में, आशीष कुमार (18) और उनके चचेरे भाई गोविंद कुमार (16) अपने कुछ साथियों के साथ टेंपो से कोलावरा गांव मेला देखने जा रहे थे। रास्ते में कुछ युवक सड़क के बीच खड़े थे। जब टेंपो रोककर उन्हें रास्ता देने के लिए कहा गया, तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। मोबाइल फोन और रुपए छीना आशीष कुमार ने आरोप लगाया कि हमलावर नशे में थे। उन्होंने आशीष को बगीचे की ओर खींचने का प्रयास किया और उनसे व गोविंद कुमार से मोबाइल फोन और रुपये छीन लिए। टेंपो में मौजूद महिलाओं के साथ भी अभद्रता किए जाने का आरोप है। इस मारपीट में आशीष कुमार और गोविंद कुमार के सिर में गंभीर चोटें आई और उनके सिर फट गए। अन्य लोगों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। सभी घायलों को परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. प्रचेतस कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। स्थिति सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। मारपीट में युवक का सिर फटा दूसरी घटना भरतखंड थाना क्षेत्र में हुई, जहां कुमार भानु प्रताप (25) नामक युवक घायल हो गया। परिजनों के अनुसार, भानु प्रताप अपनी मां को लेने भरतखंड बाजार गया था। उसकी मां पहले ही ऑटो से घर लौट चुकी थी। जब भानु प्रताप वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उससे विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर युवकों ने भानु प्रताप के साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और सिर फट गया। परिजन उसे इलाज के लिए परबत्ता अस्पताल लेकर पहुंचे। परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!