चेकिंग से बचने के लिए उल्टी दौड़ाई सफारी:बैरिकेडिंग गिराई फिर हुआ फरार, काली फिल्म लगा कर घूम रहा था
लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सफारी चालक ने गाड़ी उल्टी दौड़ा दी। जिसके चलते चेकिंग के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग गिर गई और चालक गाड़ी नचाते हुए भाग गया। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस स्वतः संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर रही है।
गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र के जी-20 रोड पर मंगलवार को पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी एक काली सफारी ब्लैक फिल्म लगी हुई वहां पहुंची। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तभी चालक ने चेकिंग के बचने के लिए गाड़ी रोकी और बिना पीछे देख उल्टी दौड़ा दी। जिसके चलते गाड़ी के पीछे लगी बेरिकेटिंग से टकरा गया और बेरीकेटिंग गिर गई। गनीमत रही इस दौरान कोई भी उसके पीछे नहीं आया वरना बड़ी घटना हो सकती थी। इसके बाद चालक चौराहे पर गाड़ी नचाते हुए पुल के रास्ते फरार हो गया। गाड़ी पर लगा अधिवक्तता का लोगो और ब्लैक फिल्म लगी
पुलिस चेकिंग को देखकर भागने वाली गाड़ी पर पूरी तरह ब्लैक फिल्म लगी थी। अंदर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसके साथ ही आगे के शीशे पर अधिवक्ता का लोगो भी लगा हुआ था। काली फिल्म देखकर पुलिस को संदेह हुआ तभी उसने रोकने का प्रयास किया। मामले में थाना प्रभारी गोमतीनगर विस्तार का कहना है मुकदमा दर्ज करके चालक की तलाश की जा रही है।
Source link

