गर्मियों के साथ लौट आया मैंगो पार्टी का ट्रेंड:कायरा एंड कंपनी का आयोजन, दशहरी, लंगड़ा समेत कई किस्मों के आमों का लिया स्वाद

गर्मियों के साथ लौट आया मैंगो पार्टी का ट्रेंड:कायरा एंड कंपनी का आयोजन, दशहरी, लंगड़ा समेत कई किस्मों के आमों का लिया स्वाद




गर्मियों का मौसम आते ही आम का इंतजार शुरू हो जाता है और इसके साथ ही मैंगो पार्टी का ट्रेंड भी लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। परिवार, दोस्तों और संस्थानों में आयोजित होने वाली मैंगो पार्टियां अब गर्मियों की खास पहचान बनती जा रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को कायरा एंड कंपनी के तत्वावधान में मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने रसीले आमों का स्वाद लेने के साथ मनोरंजक माहौल का आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न किस्मों के आम परोसे गए। सभी ने दशहरी, लंगड़ा, चौसा, केसर, तोतापरी, बंगनपल्ली (सफेदा) और नीलम जैसे आमों का स्वाद लिया। पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल रहा और कर्मचारियों ने एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए गर्मी के मौसम को यादगार बनाया। कायरा एंड कंपनी के निदेशक विशाल वाधवा ने बताया कि जून और जुलाई के दौरान भारतीय बाजारों में आम की कई बेहतरीन किस्में उपलब्ध रहती हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तरी भारत में विशेष रूप से दशहरी, लंगड़ा और चौसा की सबसे अधिक मांग रहती है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच कर्मचारियों को तनावमुक्त माहौल देने और आपसी जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। आने वाले वर्षों में भी इस आयोजन को नियमित रूप से जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम में विपिन भड़ाना, राजदीप विकल, विवेक बाबर सहित बैंक के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!