गुरुग्राम में साइबर ठगी के इंटरस्टेट गिरोह का पर्दाफाश:बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट एडजस्ट करने का लालच दिया, छह आरोपी पकड़े

गुरुग्राम में साइबर ठगी के इंटरस्टेट गिरोह का पर्दाफाश:बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट एडजस्ट करने का लालच दिया, छह आरोपी पकड़े




गुरुग्राम में क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट एडजस्ट कराने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले इंटरस्टेट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने छह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने सात मोबाइल, तीन मोटोरोला वॉकी-टॉकी सेट, एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट एडजस्ट संबंधित स्क्रिप्ट के दो पेज तथा क्रेडिट कार्ड उपभोक्ताओं की डिटेल के चार पेज बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान दिल्ली के संगम विहार के रहने वाले फरमान, विनोद, सत्य प्रकाश, नरेन्द्र सिंह, लोधी रोड दिल्ली के निवासी अरविन्द कुमार और ओखला दिल्ली के रहने वाले आसिफ के रूप में हुई है। एक्सिस बैंक कर्मचारी बता कर कॉल किया साइबर थाना पुलिस को पांच मार्च को एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें पीड़ित सुरेश कुमार ने बताया कि स्वयं को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताने वाले व्यक्ति की कॉल आई थी। उसने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट बकाया बिल में एडजस्ट करके छूट दिलाने का झांसा दिया था। उसके बाद उसने ₹83,305 की साइबर ठगी कर ली। सिम जारी करने वाला भी पकड़ा पुलिस जांच व पूछताछ में पता चला कि आरोपी सत्यप्रकाश सिम जारी करने वाला पीओएस एजेंट है। आरोपी फरमान ने आरोपी सत्यप्रकाश से अपने नाम से एक सिम जारी कराई और उस सिम को कमीशन लेकर आरोपी सत्यप्रकाश को भेज दिया तथा आरोपी सत्यप्रकाश ने वह सिम अपने अन्य साथियों को दे दी। इस सिम का प्रयोग करके आरोपी नरेंद्र, अरविंद, विनोद व आसिफ स्वयं को बैंक कर्मचारी बताकर लोगों को कॉल करके ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इस पूरे गैंग को पकड़ लिया है। पुलिस जांच कर रही इस बारे में एसीपी क्राइम गौरव फोगाट ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है और इनके साथियों की भी तलाश की जा रही है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने कितने लोगों से कितनी राशि ठगी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!