गोसेवा-आयोग के चेयरमैन बने रानियां के पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज:पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने जारी की अधिसूचना, 2019 में भाजपा में शामिल हुए

गोसेवा-आयोग के चेयरमैन बने रानियां के पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज:पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने जारी की अधिसूचना, 2019 में भाजपा में शामिल हुए




हरियाणा सरकार ने रानियां के पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज को हरियाणा गोसेवा आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग, हरियाणा द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। इस नियुक्ति के साथ ही गोसेवा आयोग में एक वाइस-चेयरमैन और अन्य सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इस नियुक्ति से पूर्व विधायक के समर्थकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है, जिन्होंने इसे रानियां क्षेत्र के लिए सम्मान का विषय बताया है। गोसेवा आयोग के चेयरमैन के रूप में रामचंद्र कंबोज के कंधों पर गोवंश संरक्षण, गोशालाओं की व्यवस्था में सुधार और गोसेवा से संबंधित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। इनेलो से हुई हुई राजनीतिक सफर की शुरुआत रामचंद्र कंबोज के राजनीतिक सफर की शुरुआत इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) पार्टी से हुई थी। उन्होंने वर्ष 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में इनेलो के टिकट पर रानियां निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। हालांकि, वर्ष 2019 में उन्होंने इनेलो पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद, 2019 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के बाद से उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई है। रानियां दौरे पर आने वाले भाजपा के बड़े नेता पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज को विशेष महत्व देते हैं। हाल ही में, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रानियां में धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद रामचंद्र कंबोज के निवास स्थान पर जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनसे मुलाकात की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!