चतरा में स्कूल से चोरी 3 सोलर पैनल बरामद:प्रतापपुर पुलिस ने एक चोर को पकड़ा, अन्य की तलाश जारी

चतरा में स्कूल से चोरी 3 सोलर पैनल बरामद:प्रतापपुर पुलिस ने एक चोर को पकड़ा, अन्य की तलाश जारी




चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल से चोरी हुए तीन सोलर पैनल 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक चोर को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विनय कुमार (पिता द्वारिका यादव), ग्राम परहियाडीह, थाना प्रतापपुर के रूप में हुई है। रविवार सुबह बभने गांव के एक आहार (तालाब) के पास झाड़ियों में छिपाकर रखे गए इन सोलर पैनलों को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। प्रतापपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों सोलर प्लेटों को जब्त कर लिया। जांच के दौरान एक आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, यह चोरी का खुलासा महज 24 घंटे में हुआ है। यह पूरा मामला बीते 13 जून की रात का है। प्रतापपुर प्रखंड के लिदीक गांव स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय को चोरों ने निशाना बनाया था। चोरों ने रात के अंधेरे में स्कूल की छत पर लगे तीन सोलर पैनल उखाड़ लिए थे। अगले दिन, 14 जून को विद्यालय के अध्यक्ष ने इस चोरी के संबंध में प्रतापपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!