पूर्व माओवादी की हत्या का खुलासा, एक गिरफ्तार:शराब पार्टी में थूकने पर हुआ था विवाद, पुरानी रंजिश भी बनी मर्डर की वजह

पूर्व माओवादी की हत्या का खुलासा, एक गिरफ्तार:शराब पार्टी में थूकने पर हुआ था विवाद, पुरानी रंजिश भी बनी मर्डर की वजह




पलामू के पांडू थाना क्षेत्र में 8 मई को हुए पूर्व माओवादी जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उसकी हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई थी। इस मामले में एक आरोपी उमेश सिंह (38) को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। हत्या की वजह शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद और पुरानी रंजिश बताई जा रही है। विश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीव मंडल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उमेश सिंह पांडु के बेलहरा का रहने वाला है। पूछताछ में उमेश ने पुलिस को हत्या की पूरी कहानी बताई। घटना वाले दिन उमेश सिंह, विकास सिंह, अभिषेक कुमार सिंह और विशाल यादव एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान विशाल यादव ने कोल्डड्रिंक में थूक दिया, जिससे उनके बीच विवाद शुरू हो गया। इस विवाद में विकास सिंह और विशाल यादव के बीच पहले से चली आ रही पुरानी दुश्मनी भी सामने आ गई। पुलिस के अनुसार, माओवादी रहते हुए विशाल ने विकास के पिता के साथ मारपीट की थी। भारी पत्थर से विशाल का सिर कुचल दिया देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई। तीनों आरोपियों ने मिलकर विशाल यादव की बेरहमी से पिटाई की और फिर पास में पड़े एक भारी पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। विशाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जांच के दौरान शव की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के कव्वल टोला जंगवल निवासी जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव के रूप में हुई। विशाल यादव पूर्व में माओवादी गतिविधियों से भी जुड़ा रहा था। पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद दो अन्य आरोपी, पांडु के बेलहरा निवासी विकास सिंह और पाटन थानाक्षेत्र के नौडीहा गांव का अभिषेक कुमार सिंह, अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले के खुलासे के लिए विश्रामपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!