चतरा में 11 लाख की अफीम संग तस्कर गिरफ्तार:सिकीदाग गांव में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट दर्ज

चतरा में 11 लाख की अफीम संग तस्कर गिरफ्तार:सिकीदाग गांव में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट दर्ज




चतरा जिले में अवैध मादक पदार्थों और अफीम की तस्करी के खिलाफ पुलिस प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में कुन्दा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सिकीदाग गांव में छापेमारी कर लगभग 11 लाख रुपए की अवैध अफीम बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सिकीदाग गांव में एक घर पर छापा मारा। मौके से मुख्य आरोपी रविन्द्र रविदास को गिरफ्तार किया गया। जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 11 लाख रुपए बताई जा रही है। यह पूरी कार्रवाई सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम द्वारा की गई। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर रविन्द्र रविदास के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, पुलिस को एक सटीक और गुप्त सूचना मिली थी कि कुन्दा थाना क्षेत्र के सिकीदाग गांव का रहने वाला रविन्द्र रविदास अपने घर में भारी मात्रा में अवैध अफीम छिपाकर रखे हुए है और वहां से बड़े पैमाने पर इसकी खरीद-बिक्री और तस्करी करने की फिराक में है। इस सूचना को बेहद गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ ने तत्काल एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया। टीम ने बिना वक्त गंवाए आधी रात को ही सिकीदाग गांव पहुंचकर आरोपी रविन्द्र रविदास के घर की चारों तरफ से नाकेबंदी कर दी और औचक छापेमारी शुरू की। पुलिस टीम ने जब आरोपी के घर के कोने-कोने की सघन तलाशी ली, तो वहां से दो किलोग्राम से भी अधिक, यानी कुल 2.132 किलोग्राम गीली अफीम बरामद की गई। बरामदगी के तुरंत बाद पुलिस ने मौके से ही आरोपी रविन्द्र रविदास को गिरफ्तार कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!