जमशेदपुर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम:पिस्तौल और गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने की थी योजना

जमशेदपुर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम:पिस्तौल और गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने की थी योजना




जमशेदपुर में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक को बुधवार देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि ओलीडीह ओपी क्षेत्र के लक्ष्मण नगर छठ घाट के पास एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है और किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक पटमदा, बचनदेव कुजूर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण नगर छठ घाट इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। देसी पिस्तौल और तीन जिंदा गोलियां बरामद तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा गोलियां बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विश्वजीत सिंह उर्फ रॉकी (33) के रूप में हुई है, जो लक्ष्मण नगर, सुभाष कॉलोनी, डिमना रोड का निवासी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह हथियार बिहार के बक्सर से 30 हजार रुपए में खरीदा था। वह इस हथियार के बल पर इलाके में अपना दबदबा बनाना चाहता था। साथ ही, व्यवसायियों को धमकाकर रंगदारी वसूलने और लोगों के बीच दहशत फैलाने की योजना बना रहा था। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले से एमजीएम थाना में आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत दो मामले दर्ज हैं। यह स्पष्ट करता है कि वह पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। इस मामले में ओलीडीह ओपी थाना में कांड संख्या 117/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-B) a/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी गिरोह से जुड़ा है या अकेले इस वारदात की योजना बना रहा था। जुगसलाई कपड़ा दुकान फायरिंग मामले में 6 गिरफ्तार
इधर, जुगसलाई में एक कपड़ा दुकान पर हुई फायरिंग मामले में मनीष सिंह गिरोह से जुड़े छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में सभी आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ आर्यन, राहुल सिंह उर्फ बडकू, हरप्रीत सिंह भामराह उर्फ हैप्पी, राहुल सिंह उर्फ गेटलु, अंकित सोनकर और बानेश्वर नामता शामिल हैं। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से कई का आपराधिक इतिहास रहा है यह घटना 15 मई को जुगसलाई थाना क्षेत्र के नगर परिषद बाजार स्थित यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान पर हुई थी। पांच अपराधी कार से दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने व्यवसायी से रंगदारी की मांग की और पैसे न देने पर इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए फायरिंग की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!