Sharad Pawar said PM Modi working to protect India’s prestige on global stage

Sharad Pawar said PM Modi working to protect India’s prestige on global stage


  • Hindi News
  • National
  • Sharad Pawar Said PM Modi Working To Protect India’s Prestige On Global Stage

मुंबई32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शरद पवार मंगलवार को पुणे में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को पीएम की तारीफ की। पवार ने कहा- भले ही हमारी राजनीतिक सोच पीएम नरेंद्र मोदी से अलग हो, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि प्रधानमंत्री के रूप में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब भी राष्ट्रीय हित में सामूहिक रूप से काम करने का अवसर मिले, तब सभी को साझा उद्देश्य के साथ आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन देश के सम्मान को लेकर मतभेद आड़े नहीं आने चाहिए।

पवार पुणे स्थित लक्ष्मणराव गुट्टे रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से आयोजित पूर्व राज्य और जिला पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे।

पवार ने पूर्व प्रधानमंत्रियों को भी याद किया; इंदिरा से जुड़ा किस्सा सुनाया

  • जवाहरलाल नेहरू के सामने सवाल पूछना भूले: पवार ने कहा कि 1958 में 18 साल की उम्र में वे बारामती से पुणे आए थे, क्योंकि उस समय उनके शहर में कॉलेज नहीं था। पवार ने कहा कि उन्होंने युवा आंदोलन से राजनीति की शुरुआत की, चार साल बाद पुणे सिटी यूथ कांग्रेस के प्रमुख बने और बाद में महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे।
  • पवार ने कहा कि युवावस्था की सबसे यादगार घटनाओं में से एक पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से मुलाकात थी। उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित तीन मूर्ति भवन में नेहरू से मिलने के दौरान उन्होंने किसानों और युवाओं से जुड़े कई सवाल तैयार किए थे, लेकिन नेहरू का व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली था कि वे सब कुछ भूल गए।
  • इंदिरा गांधी से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से जुड़ा एक किस्सा साझा करते हुए पवार ने कहा- सोवियत संघ के आधिकारिक दौरे के दौरान इंदिरा गांधी को लगा कि भारत के प्रधानमंत्री को उचित सम्मान नहीं दिया गया।
  • पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए पवार ने कहा कि इंदिरा गांधी ने सोवियत अधिकारियों से कहा था- मैं भारत के 40 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करती हूं। अगर उनकी प्रतिष्ठा का सम्मान नहीं होगा, तो मैं इसे कभी स्वीकार नहीं करूंगी।

2022 में भी पवार ने पीएम मोदी की तारीफ की थी

शरद पवार और पीएम मोदी की फाइल फोटो।

साल 2022 में मुंबई के एक कार्यक्रम में शरद पवार ने कहा था कि पीएम मोदी की प्रशासन पर अच्छी पकड़ है और यही उनका पक्ष काफी मजबूत है। शरद पवार ने PM के कामकाज की शैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक बार जब वह कोई कार्य करते हैं तो वह इसे पूरा करना सुनिश्चित करते हैं।

पवार ने कहा कि मोदी बहुत प्रयास करते हैं और काम पूरा करने के लिए पर्याप्त समय देते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी का स्वभाव ऐसा है कि एक बार जब वह किसी भी कार्य को हाथ में लेते हैं, तो वह यह सुनिश्चित करेंगे कि जब तक वह (कार्य) अपने निष्कर्ष पर नहीं पहुंच जाता, तब तक वह नहीं रुकेगा।

————————————-

ये खबर भी पढ़ें…

पश्चिम एशिया संकट पर पवार बोले- मोदी सर्वदलीय बैठक बुलाएं:पीएम की गोल्ड न खरीदने की अपील पर ज्वेलर्स ने कहा- रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा

शरद पवार ने मंगलवार को पश्चिम एशिया संकट पर पीएम नरेंद्र मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित के मामलों में सभी दलों को निर्णय प्रक्रिया में शामिल करना जरूरी है। पवार ने X पर लिखा- पीएम मोदी ने जनता से सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल कम खर्च करने की अपील की है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!