जयपुर में पड़ोसी ने किया नाबालिग से रेप:मिलने बुलाकर धोखे से किडनैप किया, दो महीने तक बंधक बनाकर रखा




जयपुर में पड़ोसी युवक के 16 साल की लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने बुलाकर बहला-फुसलाकर धोखे से नाबालिग लड़की का आरोपी युवक किडनैप कर ले गया। पिछले दो महीने तक बंधक बनाकर देहशोषण किया। पुलिस ने नाबालिग को ढूंढ निकालने के बाद मेडिकल व बयान दर्ज कर आरोपी पड़ोसी को अरेस्ट किया है। पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। थानाधिकारी ने बताया- जयपुर में रहने वाली 16 साल की लड़की से पड़ोसी युवक ने रेप किया। एक ही कॉलोनी में रहने के कारण आरोपी युवक से नाबालिग की बोलचाल थी। बातचीत के दौरान आरोपी पड़ोसी ने उससे दोस्ती कर ली। आरोप है कि करीब दो महीने पहले आरोपी पड़ोसी ने उसे मिलने के बहाने घर के पास बुलाया। मिलने जाने पर बहला-फुसलाकर धोखे से उसका किडनैप कर ले गया। डरा-धमकाकर आरोपी पड़ोसी ने नाबालिग के साथ जबरन रेप किया। बंधक बनाकर रख आरोपी पड़ोसी लगातार उसका देहशोषण करता रहा। परिजनों की ओर से दर्ज गुमशुदगी के दौरान पुलिस को पीड़िता के नाबालिग होने के प्रमाण मिले। पुलिस की ओर से तुरंत किडनैपिंग का मामला दर्ज कर नाबालिग लड़की की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने जयपुर से करीब 300 किलोमीटर दूर छिपाकर रखा नाबालिग को ढूंढ निकाला। पुलिस की ओर से नाबालिग पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल करवाया गया। पुलिस की ओर से रेप का पता चलने पर पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस की ओर से मामले में आरोपी पड़ोसी को अरेस्ट किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!