जशपुर में हेलमेट-सीट बेल्ट अनिवार्य:प्रशासन-पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली; कलेक्टर ने दिए निर्देश

जशपुर में हेलमेट-सीट बेल्ट अनिवार्य:प्रशासन-पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली; कलेक्टर ने दिए निर्देश




जशपुर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए शनिवार को जशपुर में व्यापक हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में 70 से अधिक पुलिस और नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। रैली का नेतृत्व कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस कप्तान डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद कुमार भगत ने किया। इस दौरान शहरवासियों को “हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें और परिवार को खुश रखें” का संदेश दिया गया। रैली रक्षित केंद्र से शुरू होकर शहर के कई इलाकों और प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस रक्षित केंद्र पहुंची। एसएसपी और कलेक्टर ने कहा हेलमेट पहनना जीवन की रक्षा है एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि दोपहिया दुर्घटनाओं में ज्यादातर मौतें सिर में गंभीर चोट और हेलमेट न पहनने के कारण होती हैं। हेलमेट पहनने से जान बचाई जा सकती है। कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि दोपहिया वाहन चालक और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए हेलमेट जरूरी है, जबकि चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है। इन नियमों को आदत बनाना ही सुरक्षित जीवन की कुंजी है।
नियमों का पालन नहीं करने पर होगी सख्ती प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। सभी शासकीय कार्यालयों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों और कर्मचारियों को खुद नियमों का पालन कर उदाहरण पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। 20 अप्रैल से कलेक्टोरेट में सख्त नियम लागू कलेक्टर ने निर्देश जारी किए हैं कि 20 अप्रैल 2026 से कलेक्टोरेट कार्यालय में वही अधिकारी-कर्मचारी प्रवेश पाएंगे, जो हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर आएंगे। नियम तोड़ने पर चालान काटा जाएगा और इसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी। जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद कुमार भगत ने लोगों से नशे में वाहन न चलाने, तेज गति से बचने और नाबालिगों को वाहन न देने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जवानों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान एडीएम प्रदीप साहू, तहसीलदार महेश्वर उइके, डीएसपी यातायात कुंजराम चौहान, जिला परिवहन अधिकारी विजय निकुंज सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की नागरिकों से अपील “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” का संदेश देते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब जागरूकता के साथ सख्ती भी की जाएगी, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!