जींद में वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बाइक के साथ घायलावस्था में पड़े मिले 3 व्यक्ति; PGI में एक ने तोड़ा दम

जींद में वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बाइक के साथ घायलावस्था में पड़े मिले 3 व्यक्ति; PGI में एक ने तोड़ा दम




जींद के पटियाला चौक रेलवे ओवरब्रिज पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। पुलिस को दी शिकायत में विनोद कुमार नामक व्यक्ति ने बताया कि वह पटियाला चौक के पास डीजे की दुकान चलाता है। बीती रात करीब साढ़े दस बजे जब वह काम खत्म कर रेलवे ओवरब्रिज से अपने गांव जलालपुर खुर्द लौट रहा था, तो उसने पुल पर भीड़ देखी। सड़क के बीचोबीच चार लोग घायल अवस्था में पड़े थे। तीन घायलों को उनके परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जबकि एक अज्ञात गंभीर रूप से घायल व्यक्ति और उसकी क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल वहीं पड़ी थी। शिकायतकर्ता ने राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस बुलाकर उसे नागरिक अस्पताल भिजवाया। नागरिक अस्पताल से मिली सूचना के बाद घायल को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। बाद में पुलिस के माध्यम से पता चला कि पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जींद पुलिस ने नागरिक अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की। एएसआई भागवत दयाल की टीम ने रोहतक पीजीआई पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता विनोद कुमार के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत शहर थाना जींद में लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश और मृतक की शिनाख्त की कोशिशों में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!