ज्येष्ठा मैत्रयी होंगी सवाईमाधोपुर की नई एसपी:2018 बैंच की आईपीएस हैं, बेनीवाल को जयपुर भेजा

ज्येष्ठा मैत्रयी होंगी सवाईमाधोपुर की नई एसपी:2018 बैंच की आईपीएस हैं, बेनीवाल को जयपुर भेजा




राज्य सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से गुरुवार शाम को एक आईपीएस की तबादला सूची जारी की गई। राज्य सरकार की ओर से तबादला सूची में सवाई माधोपुर एसपी अनिल कुमार बेनीवाल का भी तबादला हुआ है। अनिल कुमार को सवाई माधोपुर से पांचवी बटालियन आरएसी जयपुर का कमांडेंट बनाया गया है। उनकी जगह हाल ही में बांसवाड़ा एसपी के पद पर तबादला हुई ज्येष्ठा मैत्रयी को सवाई माधोपुर एसपी लगाया गया है। ज्येष्ठा को 19 मार्च को बांसवाड़ा जिले की एसपी बनाया गया था। ज्येष्ठा 2018 बैंच की आईपीएस अधिकारी हैं। जिन्होंने पहली बार में यूपीएससी एग्जाम क्लीयर किया था। ज्येष्ठा मैत्रयी मूल रूप से मध्य प्रदेश के गुना जिले की रहने वाली हैं। उनके पिता गिरीश चंद्र आर्य एमपी इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में कार्यरत है और मां मंजू गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल गुना में प्रिंसिपल के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहीं हैं। उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस बेड़े की कमान फिर से महिला अधिकारी के हाथ में होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!