शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग:पुलिस ने 80 साल की बुजुर्ग को गोद में उठाकर किया रेस्क्यू,लाखों का सामान जलकर राख

शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग:पुलिस ने 80 साल की बुजुर्ग को गोद में उठाकर किया रेस्क्यू,लाखों का सामान जलकर राख




जयपुर के वैशाली नगर स्थित एक फ्लैट में सोमवार देर रात आग लग गई। धुंए के गुबार से दम घुटने से एक परिवार आग में फंस गया। सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, वहीं वैशाली नगर थाना पुलिस ने आग में फंसे परिवार के 7 सदस्यों को बाहर निकालकर जान बचाई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इससे फ्लैट में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग में फंसी फैमिली का रेस्क्यू किया सूचना पर वैशाली नगर थाने की 112 में तैनात कॉन्स्टेबल सुरेश चन्द्र व ड्राइवर मोहन सिंह मौके पर पहुंचे। और तीसरी मंजिल पर धुंए के गुबार में फंसी फैमिली को बाहर निकाला। इस दौरान चलते में असमर्थ 80 साल की महिला को गोद में उठाकर अपार्टमेंट से बाहर रेस्क्यू किया। पुलिस के अनुसार, घटना करीब रात 1.30 बजे की है। शॉर्ट सर्किट के चलते सिरसी रोड राजेन्द्र नगर पर मुस्कार रेजिडेंसी के थर्ड फ्लोर स्थित फ्लैट में आग लग गई थी। रेजिडेंसी में स्थित फ्लैट को नीरज पाठक ने गेस्ट हाउस बना रखा है। आग की लपटे उठने पर अपार्टमेंट के लोग बाहर निकल आए लेकिन धुएं का गुबार ज्यादा होने के चलते एक परिवार तीसरी मंजिल पर फंसा रह गया। अपार्टमेंट के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बिना देरी के धुएं के बीच से जाकर आग में फंसी फैमिली को तरंत बाहर निकाला और उनकी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, फ्लैट में रखा करीब लाखों का सामान जलकर राख हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!